सबकी खबर , पैनी नज़र

July 31, 2026 3:51 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 31, 2026 3:51 pm

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 70 से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा

शिमला,31 जुलाई, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में संगठन सृजन विस्तार के तहत सेंकडो लोगों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का लगातार विस्तार हो रहा है और आज इस कड़ी में 70 से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के इन नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक मजबूत विचारधारा है जो देश व प्रदेश की एकता और विकास के प्रति समर्पित है।उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से देश में युवाओं व छात्रों पर अत्यचार किया जा  रहा है,वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। नीट पेपर लीक ने  युवाओं का भविष्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार ने जिस प्रकार से छात्रों पर लाठियां भांजी, उन पर गोलियां बरसाई वह बहुत ही दुखदाई है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सबको एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ आगे आना होगा।इसके लिये पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।शिमला जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में विकास का मॉडल बन उभरा है। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है इसके लिए विक्रमादित्य सिंह बधाई के पात्र है।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमित नंदा,विनीत गौतम,चंद्र शेखर शर्मा,जितेंद्र ठाकुर,यशपाल तनाईक,सुन्नी नगर पंचायत की अध्यक्ष सत्या वर्मा,जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह,किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रवि शर्मा,
जी. एस. उत्तम कश्यप,
सुरेश गुप्ता
ममता ठाकुर ,
कुलदीप ठाकुर,
पवन वर्मा,
घनश्याम हिमराल,
अनिल नरवाल,अनिल नरवाल,
साहिल,
मोहित गुप्ता,आर एस ठाकुर, वेद प्रकाश शर्मा,जितेंद्र ब्रकटा के अतिरिक्त कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
———————-
पत्रकारों से बातचीत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि   केंद्र सरकार से लगातार संवाद और प्रयासों से  छैला–सैंज–
यशवंतनगर–राजगढ़ सड़क के उन्नयन के लिए लगभग 290 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह सड़क कोटखाई, जुब्बल, रोहड़ू और आसपास के बागवानी क्षेत्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि सेब और अन्य बागवानी उत्पादों का अधिकांश परिवहन इसी मार्ग से होता है।
उन्होंने कहा कि विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि मानसून सत्र के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। इस परियोजना से चार से पांच विधानसभा क्षेत्रों के लोगों और विशेष रूप से बागवानों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विक्रमादित्य सिंह ने इस परियोजना के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक कुलदीप सिंह राठौर तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप यह स्वीकृति मिल सकी।
उन्होंने बताया कि बिरादरी क्षेत्र की सड़क परियोजना के लिए भी करीब 60 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इसके अतिरिक्त पहले छूटे हुए लगभग 16 किलोमीटर सड़क खंड के निर्माण के लिए भी केंद्र से 50 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू की जाएगी।
  विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क संपर्क बहाल करने और बागवानों की फसल को समय पर मंडियों तक पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के बावजूद विभाग की टीमें दिन-रात सड़कें खोलने में जुटी हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में बंद सड़कों को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में सड़कें यातायात के लिए बहाल की जा रही हैं तथा शेष मार्गों को भी जल्द खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि लोक निर्माण विभाग की 129 जेसीबी मशीनें कार्यरत हैं, जबकि 270 मशीनें हायर की गई हैं। अन्य मशीनरी सहित करीब 560 मशीनें प्रदेशभर में सड़क बहाली के कार्य में लगी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन डैशबोर्ड के माध्यम से सभी बंद सड़कों की निगरानी की जा रही है और अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर सड़कें खोलने का लक्ष्य दिया गया है। सरकार का प्रयास है कि किसी भी किसान या बागवान की उपज सड़क बंद होने के कारण खराब न हो। मौसम की चुनौतियों के बावजूद विभाग पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य कर रहा है।