सबकी खबर , पैनी नज़र

August 8, 2026 9:34 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 8, 2026 9:34 am

ॐ श्री गणेशाय नमःॐ🌞आपका दिन मंगलमय हो आज का सनातन पञ्चाङ्ग

*✴️कलियुगाब्द – 5128*
*✴️संवत – रौद्र*
*✴️संवत्सर राजा –  गुरु*
*✴️संवत्सर मंत्री – मङ्गल*
*✴️दिनांक – 08 अगस्त 2026*
*✴️दिन – शनिवार*
*✴️विक्रम संवत् – 2083*
*✴️अयन – दक्षिणायण*
*✴️ऋतु – वर्षा*
*✴️मास – श्रावण*
*✴️पक्ष – कृष्ण*
*✴️तिथि – दशमी दोपहर 01:59 तक तत्पश्चात् एकादशी*
*✴️नक्षत्र – रोहिणी शाम 04:51 तक तत्पश्चात् मृगशिरा*
*✴️योग – ध्रुव सुबह 09:02 तक, तत्पश्चात् व्याघात 09 अगस्त प्रातः 05:38 तक, तत्पश्चात् हर्षण*
*✴️राहुकाल – सुबह 09:16 से सुबह 10:54 तक*
*✴️सूर्योदय – 06:00*
*✴️सूर्यास्त – 07:05*
*✴️दिशा शूल – पूर्व दिशा में*
*✴️ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:33 से प्रातः 05:17 तक*
*✴️अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:06 से दोपहर 12:59 तक*
*✴️निशिता मुहूर्त – मध्यरात्रि 12:11 से मध्यरात्रि 12:54 तक*
*✴️व्रत पर्व विवरण – सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग (प्रातः 06:00 से शाम 04:51 तक), रोहिणी व्रत*
*✴️विशेष – दशमी को कलम्बी का शाक खाना त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*
*✴️विशेष- चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
*✴️चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।* 
*✴️08 अगस्त 2026 शनिवार को दोपहर 01:59 से 09 अगस्त, रविवार को सुबह 11:04 तक एकादशी है।*
*✴️विशेष – 09 अगस्त 2026 रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।*
*✴️जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
*✴️जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
*✴️एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
*✴️धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
*✴️कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
*✴️परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*  
*✴️एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें    …….विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
*✴️महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो  चावल खाता है… तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल खाने का पाप लगता है…ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा*
*🌞दैनिक राशिफल🌞*
*8 अगस्त, 2026, शनिवार*
*✴️मेष राशि : व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सुस्पष्ट सोच से काम करना होगा। सहजता और तेजी के साथ कई मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करेंगे। आप स्वयं को बोझिल भी महसूस कर सकते हैं। शिखर पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करें।*
*✴️वृष राशि : आर्थिक मामलों में तकदीर आपका साथ देगी। स्थापित कारोबार का विस्तार होगा। त्रिपक्षीय साझेदारी करने की स्थिति बनेगी, लेकिन निजी संबंधो के मामले में त्रिपक्षीय रिश्ते अनुकूल साबित नहीं होंगे। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए तभी रुतबा बरकरार रख सकेंगे। कार्यक्षेत्र में चोरी होने की आशंका है।*
*✴️मिथुन राशि : आपने पहले से ही जो उम्मीदें संजो रखी हैं या फिर आप जैसा चाह रहे होंगे, उनके पूरा न होने से आप हताश हो सकते हैं। हो सकता है, जब आपको जरूरत होगी तब आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मदद नहीं मिलेगी। इस कारण आप निराश हो सकते हैं। कठिन समय में वृश्चिक राशि का व्यक्ति आपकी मदद करेगा।*
*✴️कर्क राशि : युवाओं की तरह ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। आपकी पुत्री करियर के मामले में स्वतंत्र रूप से फैसला ले सकती है। सावधान रहें कि आपके परिवेश से जुड़े चालाक दोस्त आपकी उदारता का फायदा उठाना चाहते हैं। एक निजी संबंध प्रगाढ़ता में परिवर्तित होगा।*
*✴️सिंह राशि : कारोबार में सफलता मिलेगी और सौभाग्य भी साथ देगा। इस कारण आप खुलकर खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से काम करना चाहेंगे। बच्चे और परिवार के सदस्य फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे।*
*✴️कन्या राशि : आपके परिवेश में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। नए अवसर सामने आएंगे। कामयाबी पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करने का वक्त आ गया है। अपनों के मध्य पुरानी तल्ख यादों को बयान करें, इससे आपका मन हल्का हो जाएगा। फैसले लेते वक्त दिल की पुकार को सुनें।*
*✴️तुला राशि : अतीत के एक दौर की समाप्ति हो रही है और एक नया दौर शुरू होने वाला है। जैसे ही आप व्यावसायिक परियोजना को पूरा कर लेते हैं, वैसे ही आप हल्का व तनावरहित महसूस करेंगे। नए अवसरों को सामना करने के लिए तैयार रहें। कई संभावनाएं हैं, जिन्हें आपको तलाशना है। नए नए नजरिये से आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी।*
*✴️वृश्चिक राशि :  विभिन्न शख्सियतों के बीच आप अलग छाप छोडऩे में सफल रहेंगे। निजी व व्यावसायिक मामले में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। आप असंभव से दिखने वाले कार्यों और चुनौतियों से सामना हो सकता है और उनका समाधन निकालकर ही दम लेंगे। ऐसे लोगों से बचकर रहें, जो दिखावा पसंद हैं। खुलकर खरीददारी करने से आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। अपने मूल्यों, सिद्धांतों पर अमल करें। स्वयं के प्रति ईमानदार रहें।*
*✴️धनु राशि : जिंदगी जो भी घटनाएं आपके समक्ष पेश कर रही हैं, उनका भरपूर लुफ्त उठाएं, तभी आप अतीत के अपराधबोध, नकारात्मक विचारों आदि को भुला सकेंगे। अगर नकारात्मक विचारों को दूर करने की कोशिश नहीं की गई तो फिर भावनात्मक रूप से दु:खी होंगे। मिथुन राशि का व्यक्ति आपके जीवन में प्रसन्नता लेकर आएगा।*
*✴️मकर राशि : असमंजस के बादल छंटेंगे। पुराने तौर-तरीकों में सुधार करेंगे और आपके दृष्टिकोण में भी नयापन झलकेगा। आप बदलाव के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर हैं। ध्यान की गहराईयों में जाएं, अस्तित्व की या परमसत्ता की अनुभूति होगी।*
*✴️कुंभ राशि : अतीत और भविष्य की योजनाओं में न डूबकर आप वर्तमान में रहें और हर लम्हे का आनंद उठाएं। अगर आप सचेत नहीं रहे, तो आपके हाथ से एक सुनहरा मौका निकल सकता है। आंतरिक और बाहरी रूपांतरण की प्रक्रिया से गुजरेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में आप बदलाव करने के लिए आमादा हैं। मकर राशि का व्यक्ति जीवन में उम्मीद की किरण लेकर सामने आएगा।*
*✴️मीन राशि : लोगों से संवाद स्थापित करने का वक्त है। व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करें। निजी व व्यावसायिक मामलों को आप विलक्षण ढंग से और रचनात्मक प्रवृत्ति से अंजाम देंगे। अभिभावकों और उम्रदराज लोगों को आपके सहयोग की दरकार है।*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*समस्या समाधान व मार्गदर्शन के लिए निम्नलिखित सम्पर्क नम्बर पर आधुनिक भारत के नए Aratti ऐप,व्हाट्सएप, टेलीग्राम पर  हमारी सेवाएं निःशुल्क रहेगी।केवल एक से अधिक प्रश्न ना करे।आयु बढ़ रही है ,विवाह में दिक्कत,रिश्ते आते है बात नही बनती,जीवन साथी से अनबन,सम्बन्ध विछेद सन्तान कष्ट,ग्रह दोष पितृ/प्रेत दोष/नजर दोष/वास्तु/पुनर्विवाह/कुण्डली मिलान/तलाक शुदा/ शराब आदि का नशा गठिया वायु ,जोड़ो का दर्द,सर्वाइकल,शरीर दर्द की आर्युवेदिक दवा चाहिए तो व्हाट्सएप पर  सम्पर्क कर मंगवाए सेवन विधि 1 कैप्सूल 2 गोली खाना खाने के बाद सुबह शाम दूध से ले।परहेज उड़द की दाल,चावल, कढ़ी, गोभी,दहीं*
       *✴️ll जय श्री राम ।।”✴️*
            *आचार्य विजय*
          *🌞9318539165🌞*