सबकी खबर , पैनी नज़र

August 24, 2026 12:26 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 24, 2026 12:26 am

विधानसभा में घुसकर मांग मनवाने की चेतावनी – अक्षय ठाकुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई
आज क्रमिक भूख हड़ताल का बीसवां दिन भी जारी

छात्रों को ठग कर हीरो बनने का काम कर रहे प्रदेश के मुखिया

फ़ीस वृद्धि का निर्णय तुरंत प्रभाव से वापिस ले विश्वविद्यालय प्रशासन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का बीसवां (20th) दिन से क्रमिक भूख हड़ताल में बैठा हुआ है जिसमें भूख हड़ताल के बीसवें दिन इकाई के कार्यकर्ता निष्ठा जी एवं तनु जी ने भूख हड़ताल को जारी रखा। और इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अभी तक छात्रों की मांगों को पूरी तरह से माना नहीं गया है। विद्यार्थी परिषद मांग करता है कि नॉन सब्सिडाइज कैटेगरी की फीसों में न्यायपूर्ण फ़ीस छात्रों से ली जाए।
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई फीस वृद्धि में 10 प्रतिशत कटोती करने की बात की है जिसका विरोध विद्यार्थी परिषद करता है। क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कई पाठ्यक्रमों की प्रवेश फीसों में 25 तो कुछ में 160 तक की भी वृद्धि की है। विद्यार्थी परिषद इसे छात्रों के साथ किए जाने वाला मज़ाक समझती है। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि जल्द से जल्द जिस तरह से विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थी परिषद की 4 मांगो को पूरा करना पड़ा है चाहे वो छात्रावासों की फीस वृद्धि के। निर्णय को वापिस लेने की मांग हो, रनिंग सेमेस्टर की फ़ीस वृद्धि के निर्णय को वापिस लेने की बात हो, एग्जाम एवं RME जैसे प्रशासनिक कार्यों में बढ़ाई गई फ़ीस को कम करने की मांग हो या फिर छात्रों द्वारा जमा की गई एक्स्ट्रा फ़ीस को रिफंड करने की मांग हो तो जिस तरह से इन मांगो को पूरा किया गया है उसी तरह से जब तक एडमिशन में भी न्याय पूर्ण फ़ीस सामने नहीं रखी गई तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा ओर जल्द हे विधानसभा घेराव भी किया जाएगा जिसकी पूरी रूप रेखा विद्यार्थी परिषद ने तैयार कर ली है।
जारीकर्ता
अक्षय ठाकुर
इकाई अध्यक्ष
8219729329