सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 25, 2026 1:38 pm

Papla Gurjar appeared in Mahendragarh court on Monday amid tight security Police Remand | आखिरकार कोर्ट में हो गई पपला गुर्जर की पेशी, जानिए कितने दिनों की मिली पुलिस रिमांड

Jaipur: कुख्यात गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर (Papla Gurjar) की सोमवार को महेन्द्रगढ़ कोर्ट (Mahendragarh Court) में कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी हुई. महेन्द्रगढ़ कोर्ट में पपला गुर्जर की पेशी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. नारनौल की नसीबपुर जेल (naseebpur jail) से लेकर महेन्द्रगढ़ कोर्ट तक के बीच भी बड़ी संख्या में पुलिस दल तैनात था.  पपला गुर्जर दोपहर के वक्त कोर्ट (Court) में पेश किया गया, जहां से उसे कोर्ट द्वारा 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें- अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से नारनौल कोर्ट पहुंचा पपला गुर्जर, कड़े पहरे में हुई पेशी

गैंगस्टर पपला गुर्जर को 8 सितंबर 2017 को मर्डर के मामले में महेन्द्रगढ़ की इसी कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस के जवान पहुंचे थे. उसी दौरान पपला के साथियों ने कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग (Firing) कर दी थी. जिसमें एक पुलिसकर्मी काफी समय तक घायल रहा और बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत (Death) भी हो गई थी. गैंगस्टर पपला पर दो और मामले भी दर्ज है. जिन मामलों में आज न्यायालय में पपला को पेश किया गया, जहां न्यायाधीश (judge) द्वारा पपला को 7 दिन के रिमांड पर भेजा गया है. अब पपला की पेशी 11 अक्टूबर को होगी.

यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा में अस्पताल ले जाया गया गैंगस्टर पपला गुर्जर, पेट दर्द की थी शिकायत

गैंगस्टर पपला पर अनेकों मामले दर्ज हैं. पपला तब चर्चाओं में आया था जब उसके साथियों द्वारा सितंबर 2019 को बहरोड़ थाने पर एके-47 (Ak-47) से हमला कर उसे छुड़ा लिया गया था. इसी साल फरवरी में  पपला गुर्जर को राजस्थान (Rajasthan News) की स्पेशल फोर्स ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया था. तब से ही उसे अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल (High security prison) में रखा गया था. पपला गुर्जर अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से निकलने के बाद नारनौल कोर्ट में पेश हुआ और तब से नारनौल की नसीबपुर जेल में पपला गुर्जर को रखने के आदेश हुए. 

Source link