सबकी खबर , पैनी नज़र

September 23, 2026 10:11 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 23, 2026 10:11 pm

ग्लोबल सिनेमा, सेलिब्रिटी गेस्ट और मास्टरक्लास के साथ शुरू होगा 12वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शिमला

गेयटी थिएटर  में तीन दिनों तक देश-विदेश की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

शिमला, 24 सितंबर, 2026: 12वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शिमला (IFFS) ऐतिहासिक गेयटी थिएटर, शिमला में शुरू होने जा रहा है। तीन दिवसीय यह फिल्म महोत्सव विश्व और भारतीय सिनेमा का उत्सव मनाते हुए देश-विदेश के फिल्मकारों, अभिनेताओं, लेखकों और सिनेमा प्रेमियों को एक मंच पर लेकर आएगा।
महोत्सव का उद्घाटन 25 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री एवं भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा किया जाएगा। श्री अग्निहोत्री उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
25 से 27 सितंबर, 2026 तक आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शिमला में 33 देशों और भारत के 15 राज्यों की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। महोत्सव में विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और सिनेमाई परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाली शॉर्ट फिल्में, डॉक्यूमेंट्री, फीचर फिल्में, एनीमेशन फिल्में दिखाई जाएंगी।
महोत्सव के उद्घाटन दिवस पर भारतीय सिनेमा की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी भी रहेगी। लेखक-निर्देशक अमित रायअभिनेता मनोज जोशी और अभिनेता शारिब हाशमी सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में महोत्सव में शामिल होंगे तथा विशेष सत्रों के माध्यम से दर्शकों के साथ संवाद करेंगे।
25 सितंबर को अभिनेता मनोज जोशी के साथ एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसका संचालन वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी शर्मा करेंगे। इसी दिन बाद में अभिनेता शारिब हाशमी पत्रकार, फिल्म एवं कला समीक्षक तथा लेखिका सुश्री नॉनिका सिंह द्वारा संचालित विशेष इंटरैक्टिव सत्र में दर्शकों से रूबरू होंगे।
लेखक एवं निर्देशक अमित राय भी महोत्सव के दौरान विशेष सम्मान एवं संवाद सत्र में भाग लेंगे। उनके अनुभवों और फिल्म निर्माण से जुड़े विचारों को जानने का अवसर फिल्मकारों, विद्यार्थियों और सिनेमा प्रेमियों को मिलेगा।
महोत्सव के कार्यक्रम में एमपी थिएटर और गॉथिक थिएटर में फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ कॉन्फ्रेंस हॉल में मास्टरक्लास आयोजित की जाएंगी। पहली मास्टरक्लास 25 सितंबर को होगी, जबकि 26 और 27 सितंबर को भी मास्टरक्लास का आयोजन किया जाएगा।
तीन दिवसीय इस महोत्सव में ईरान, बुल्गारिया,आर्मेनिया, नेपाल, पुर्तगाल, कनाडा, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, रवांडा, युगांडा, इंडोनेशिया, यूक्रेन, स्पेन, ब्राजील सहित अन्य देशों की फिल्मों के साथ भारत के विभिन्न हिस्सों से चयनित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्क्रीनिंग में हिंदी, अंग्रेजी, फारसी, पुर्तगाली, कोरियन, नेपाली, मराठी, तमिल, मलयालम, गुजराती, पंजाबी, बंगाली सहित कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं की फिल्में शामिल होंगी।
महोत्सव का समापन 27 सितंबर को शाम 5:00 बजे पुरस्कार समारोह के साथ होगा। पुरस्कार समारोह में हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
महोत्सव के निदेशक पुष्प राज ठाकुर ने कहा कि 12वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शिमला का उद्देश्य भारत और दुनिया भर के स्वतंत्र फिल्मकारों को एक मंच प्रदान करना तथा फिल्मकारों और दर्शकों के बीच सार्थक संवाद और विचारों के आदान-प्रदान के अवसर उपलब्ध कराना है। इस फिल्म महोत्सव में देश भर के डाक्यूमेंट्री फिल्मकार की भागीदारी इंडियन डाक्यूमेंट्री प्रोडूसर्स एसोसिएशन और दुनिया भर की डाक्यूमेंट्री महिला फिल्मकारों की भागीदारी बिटचित्रा के माध्यम से हो रही है। जबकि एनएफडीसी के माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्मों का प्रदर्शन भी इस महोत्सव में होगा।
महोत्सव का आयोजन गेयटी थिएटर  में,शिमला में एनएफडीसी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, भाषा.