सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 10:11 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 10:11 pm

नूंह में हुई सम्मान दिवस रैली ने अब तक की सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है: प्रो. संपत सिंह

भाजपा सरकार युवाओं को शिक्षा से कर रही है वंचित

चंडीगढ़:पवन चोपड़ा,इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रो.  सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में इस इलाके की सभी सीटें कांग्रेस को मिली थी। लेकिन इस रैली में लोगों ने इनेलो को बहुत समर्थन दिया। इस रैली में बड़ी भीड़ पहुंची। इस रैली में पुराने दिनों की याद ताजा हो गई। अब यह तय हो गया है कि अगले विधानसभा चुनावों को जीत कर इनेलो प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। हम यह समझते हैं कि यह सिर्फ भीड़ नहीं थी। हरियाणा के लोग कांग्रेस और भाजपा से बेहद दुखी हैं। किसान, युवा महिला खिलाडिय़ों, अपराध, बेराजगारी, भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं हैं। भाजपा ने लोगों से सुविधाएं छीन ली।
कांग्रेस राज में गुरुग्राम और आसपास की जमीनों को लूटा गया। लोगों को अधिग्रहण का डर दिखाकर जमीन औने-पौने दामों पर खरीदी गई। कई अन्य जिलों में भी ऐसे ही किसानों की जमीनें छीनी गई।
भाजपा सरकार युवाओं को शिक्षा से वंचित कर रही है कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है। स्कूल कालेज में टीचर्स नहीं है। भाजपा ने कहा कि हर जिले में मैडिकल कॉलेज खोलेंगे। इमारतें बना रहा है लेकिन वहां डॉक्टर नहीं हैं। वहां पर स्टाफ नहीं है। भाजपा सरकार को अपना श्वेत पत्र जारी करना चाहिए कि उन्होंने कितनी नौकरियां निकाली हैं और कितनी नौकरियां दी हैं। भाजपा वाले लोगों को जाति धर्म में बांट चुनाव जीतना चाहते हैं। प्रदेश में नशा बढ़ रहा है। प्रदेश में नशा तस्कर अपनी पकड़ बना चुके हैं। इसी तरह अपराध बढ़ रहा है। सरेआम गोलियां चलाई जा रही है। फिरौती मांगी जा रही है। पुरा राज्य नशे और अपराध की गिरफ्त में आ चुका है।
हमारी नूंह रैली ने यह साफ कर दिया है। कि आने वाला समय इनेलो का होगा । इनेलो की सरकार बनेगी और अभय चौटाला सीएम बनेंगे।
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि मैं प्रदेश वासियों को सफल रैली के लिए बधाई देता हूं
रात में फसल काटने पर लगी रोक हटाए सरकार: रामपाल माजरा
बीजेपी विधायकों और भाजपा नेताओं द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को किया जा रहा है वैध
रामपाल माजरा ने कहा कि प्रदेश में फसल तैयार है लेकिन सरकार खरीद शुरू नहीं कर रही। कल प्रदेश में बारिश से फसलें खराब हुई हैं। सरकार तुरंत किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा दे। सरकार ने रात में फसल काटने पर रोक लगा दी है। और अब सिर्फ दिन में ही फसल काटी जा सकती है, रात में नहीं। लेकिन कंबाइन तो 24 घंटे चलती है किसानों को फटाफट अपनी फसल काटकर उसे समेटना होता है। लेकिन सरकार ने रात के समय कटाई पर रोक लगाकर किसानों के लिए गलत फैसला लिया है। सरकार ने आयुष्मान के तहत ज्यादातर इलाज बंद कर दिए हैं। बहुत से ऑपरेशन प्राइवेट अस्पतालों में नहीं होते। यह ऑपरेशन सिर्फ सरकारी अस्पतालों में कराए जा सकते हैं। लेकिन सरकारी अस्पतालों में वैसे सुविधाएं ही नहीं है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में पैसे देकर प्राइवेट हॉस्पिटलों में इलाज करना पड़ रहा है।
भाजपा सरकार में सस्ते घरों के लिए दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना चलाई और इसके लिए उन्होंने अपने विधायकों और भाजपा नेताओं को लाइसेंस दे दिए। अवैध कॉलोनियों को वैध किया जा रहा है। आज हरियाणा बेरोजगारी भ्रष्टाचार अपराध में नंबर वन हो चुका है जनता इससे त्रस्त है। लोग भाजपा सरकार से छुटकारा चाहते है। हम किसानों की समस्याएं देखने के लिए मंडियों में जाएंगे। रामपाल माजरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन आवास योजना गरीबों के लिए थी। लेकिन इन्होंने रेट इतने ज्यादा बढ़ा दिए। 100 गज का प्लॉट 1 करोड़ रुपए में मिलता है। सरकार ने अपने चहेतों को लाइसेंस दिए हैं। वो लोग इस योजना ने मोटा फायदा कमा रहे हैं।