सबकी खबर , पैनी नज़र

October 11, 2026 9:03 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 11, 2026 9:03 pm

महाराजा अग्रसेन  ने समाज में समानता, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को सशक्त करने का अनुपम संदेश दिया-डॉ. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अग्रवाल सभा, सोलन द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर सोलन में आयोजित समारोह  की अध्यक्षता की।
डॉ. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में समस्त प्रदेशवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
डॉ. बिंदल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन  ने समाज में समानता, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को सशक्त करने का अनुपम संदेश दिया। उनकी ‘एक ईंट, एक रुपये’ की परंपरा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलने, जरूरतमंदों की सहायता करने और सामूहिक प्रयासों से समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने का उत्कृष्ट उदाहरण है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने ऐसी सामाजिक व्यवस्था की कल्पना को साकार करने की प्रेरणा दी, जिसमें समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बने और परस्पर सहयोग के माध्यम से आगे बढ़े। उन्होंने समाज के सभी लोगों को एकत्र होकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए जीवन यापन की प्रेरणा भी दी।
डॉ. बिंदल ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पधारे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी है।
डॉ. बिंदल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अग्रवाल सभा, सोलन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी तथा समाज सेवा और सामाजिक समरसता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।