सबकी खबर , पैनी नज़र

October 21, 2026 8:58 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 21, 2026 8:58 pm

शूलिनी विवि  फूडटेक फेस्ट में छात्रों को मिले नए विचार और करियर के अवसर

सोलन, 21 अक्टूबर 2026, शूलिनी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को ‘फूडटेक फेस्ट 2026’ का आयोजन किया गया। दो  दिन चलने वाले के इस कार्यक्रम में कई विश्वविद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया। स्कूल ऑफ बायोइंजीनियरिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित इस फेस्ट का उद्देश्य छात्रों को खाने-पीने के क्षेत्र में नए प्रयोगों, कारोबार और रोजगार के अवसरों से जोड़ना था। छात्रों को अपनी पाक कला दिखाने और विशेषज्ञों से सीखने का मौका भी मिला।
फेस्ट में फूड स्टॉल में , बिना आग के खाना बनाने की प्रतियोगिता और क्विज का आयोजन किया गया। डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, नौणी, जेपी यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी सहित कई संस्थानों के छात्रों ने इसमें भाग लिया। निर्णायकों ने छात्रों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का मूल्यांकन किया। वहीं, प्रतियोगिताओं के जरिए छात्रों ने अपने ज्ञान, हुनर और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
शूलिनी यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. पी. के. खोसला ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। फैकल्टी ऑफ एप्लाइड साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी के डीन प्रो. दिनेश कुमार ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।फिटेलो’ (Fitelo) के संस्थापक सदस्य  विक्रम सिंह बाजवा ने छात्रों के साथ अपनी स्टार्टअप यात्रा साझा की। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय की शुरुआत एक अच्छे विचार से होती है, लेकिन उसे सफल बनाने के लिए साहस, मेहनत और सही योजना के साथ काम करना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को नए अवसर तलाशने और अपने विचारों को सफल कारोबार में बदलने के लिए प्रेरित किया।
डॉ.यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, नौणी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अतुल धीमान ने खाद्य तकनीक और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बढ़ते रोजगार के अवसरों पर बात की। उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में करियर बनाने के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी।