शिमलाः हिमाचल प्रदेश विधान सभा की जन प्रशासन समिति इन दिनो दो राज्यों क्रमश: आसाम तथा अरूणाचल प्रदेश के 7 दिवसीय अध्ययन प्रवास पर है। अपने अध्ययन प्रवास के दौरान आज समिति ने माता कमाख्या देवी के मन्दिर पहुँच कर दर्शन एवं पूजा अर्चना की। गौरतलब है कि विधान सभा की जन प्रशासन समिति दिनाँक 21 अक्तूबर, 2026 को सुबह 10:00 बजे अध्ययन प्रवास हेतु शिमला से चण्डीगढ़ के लिए रवाना हुई थी।
समिति के अध्यक्ष आशीष बुटेल ने कहा कि समिति के अध्ययन प्रवास में उनके साथ समिति के सदस्य राकेश जम्वाल, इन्द्र सिंह गांधी तथा डी0एस0 ठाकुर भी शामिल हैं। उन्होने कहा कि जन प्रशासन समिति अपने इस 7 दिवसीय अध्ययन प्रवास के दौरान आसाम तथा अरूणाचल प्रदेश राज्यों में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का अवलोकन कर उसका गहन अध्ययन करेगी।
Post Views: 3







