सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 8:06 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 8:06 pm

पत्रकारिता के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करे  एसोसिएशन पदाधिकारी : चंद्रशेखर धरणी

सर्किट हाउस में हुई बैठक, नवनिर्वाचित कुरुक्षेत्र जिला कार्यकारिणी के विस्तार की रूपरेखा तैयार

दीपावली मिलन समारोह में प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शिरकत करने की संभावना
मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी ने की। बैठक में पत्रकारों के हितों, संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने और कुरुक्षेत्र जिला कार्यकारिणी को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया और संगठन को जिले में अधिक सक्रिय बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा और संगठन सचिव मेवा सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, सचिव रवि कुमार और कोषाध्यक्ष रणदीप रोड ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी के विस्तार, नए पत्रकारों को संगठन से जोड़ने तथा पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
पत्रकारों के हित में सरकार से लागू करवाई योजनाओं की दी जानकारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने बैठक में एसोसिएशन की ओर से पत्रकारों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों का विस्तार से विवरण दिया। उन्होंने बताया कि संगठन पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों पर सरकार के साथ संवाद स्थापित करना तथा पत्रकारों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। वे समाज की समस्याओं को सामने लाने के साथ-साथ सरकार और आम जनता के बीच संवाद स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और उनके कल्याण के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना जरूरी है। एसोसिएशन इसी उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है और भविष्य में भी पत्रकारों की मांगों को मजबूती से उठाती रहेगी।
ईमानदारी से पत्रकारिता करने वाले प्रत्येक पत्रकार का संगठन में स्वागत
चंद्रशेखर धरणी ने कहा कि पत्रकार किसी भी क्लब, संस्था या संगठन से जुड़ा हुआ हो, उसका मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन में स्वागत है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक साझा मंच प्रदान करना और उनके हितों के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के मूल्यों और अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहने वाले पत्रकार संगठन की ताकत हैं। पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग और एकजुटता से ही उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है।
उन्होंने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे जिले के अधिक से अधिक पत्रकारों से संपर्क स्थापित करें और उनकी समस्याओं को समझते हुए संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाएं। संगठन का विस्तार केवल सदस्य संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि पत्रकारों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस प्रयास भी किए जाने चाहिए।
जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को बनाएंगे मजबूत : शैलेंद्र चौधरी
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी ने उन पर विश्वास जताते हुए कुरुक्षेत्र जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जिले के पत्रकारों तक पहुंचाने के साथ-साथ जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने की तैयारी
बैठक में एसोसिएशन के आगामी दीपावली मिलन समारोह को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समारोह में शामिल होने की संभावना पर भी विचार किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि समारोह के माध्यम से पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने के साथ-साथ पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। बैठक में नाभ सिंह मलिक और कुलदीप सैनी,  बाबूराम तुषार सुकरामपाल, प्रमोद कौशिक  विनोद यादव, संजीव शर्मा जैनपुर, रामपाल, संजीव शर्मा खेड़ी, राजीव चौधरी, पवन सोंटी, सुशील कुमार, बलबीर सिंह, राजेश शर्मा, रवि कुमार, अशोक कुमार, जरनैल रंगा सहित रादौर क्षेत्र के पत्रकारों तथा अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया।