सबकी खबर , पैनी नज़र

October 30, 2026 9:18 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 30, 2026 9:18 pm

अराजकता हटाओ, लोकतंत्र अपनाओ अभियान के तहत ABVP शिमला महानगर ने निकाली रैली, किया धरना-प्रदर्शन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, शिमला महानगर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र अपनाओ’ अभियान के अंतर्गत आज शिमला महानगर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और छात्रहितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। परिषद का कहना है कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज करवाने का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध के नाम पर शैक्षणिक संस्थानों का माहौल खराब करना, आम जनजीवन को प्रभावित करना और अराजकता फैलाना उचित नहीं है।
ABVP का मानना है कि शैक्षणिक परिसरों में संवाद, वैचारिक असहमति और स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं को बढ़ावा मिलना चाहिए। किसी भी विचारधारा को थोपने के बजाय विद्यार्थियों को अपनी बात रखने का स्वतंत्र अवसर मिलना चाहिए।
इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थी परिषद ने युवाओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखने, वैचारिक मतभेदों का सम्मान करने तथा शैक्षणिक परिसरों में शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया।
सूर्यांश भारद्वाज
जिला संयोजक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, शिमला