सबकी खबर , पैनी नज़र

November 2, 2026 9:41 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 2, 2026 9:41 pm

श्री भूपेंद्र गुप्ता, सीएमडी, एसजेवीएन ने जलविद्युत परियोजनाओं के संबंध में नेपाल सरकार के साथ उच्चस्तरीय बैठकें कीं

शिमला: 02.11.2026, श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,एसजेवीएन ने नेपाल में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तीव्रता लाने के लिए आज काठमांडू में उच्चस्तरीय बैठकें कीं।
श्री भूपेंद्र गुप्ता ने माननीय वित्त मंत्री, डॉ. स्वर्णिम वाग्ले; माननीय ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री, श्री बिराज भक्त श्रेष्ठ तथा निवेश बोर्ड नेपाल (आईबीएन) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सुश्री यांकी उक्याब से मुलाक़ात की। इन बैठकों में सचिव (वित्त), संयुक्त सचिव (आईबीएन) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। श्री भूपेंद्र गुप्ता के साथ श्री पार्थजीत डे, निदेशक (वित्त); श्री राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएं) एवं श्री पंकज चौधरी, सीईओ, एसएपीडीसी तथा एसएलपीडीसी उपस्थित रहे।
बैठकों के दौरान नेपाल में एसजेवीएन की 900 मेगावाट की अरुण-3 जलविद्युत परियोजना, इससे संबद्ध 217 किलोमीटर लंबी ट्रांमिशन लाइन और 669 मेगावाट की लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना के कार्यान्वयन में तीव्रता लाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
प्रमुख चर्चा विषयों में अरुण-3 जलविद्युत परियोजना के शेष कार्यों में तीव्रता लाना, ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण कार्यों को प्रभावित करने वाले भूमि संबंधी मुद्दों एवं वन स्वीकृति से जुड़ी बाधाओं का समाधान करना तथा लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना की अग्रिम प्री-कन्स्ट्रकशन गतिविधियों के लिए आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करना शामिल रहा।
नेपाल सरकार एवं एसजेवीएन प्रबंधन ने परियोजना-विशिष्ट चुनौतियों के समाधान तथा इन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण परियोजनाओं का समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित प्राधिकरणों के मध्य समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।
एसजेवीएन, अपनी अधीनस्थ कंपनियों, एसएपीडीसी एवं एसएलपीडीसी के माध्यम से क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने, सतत विद्युत उत्पादन को प्रोत्साहित करने तथा आर्थिक विकास में योगदान देने के साथ जलविद्युत क्षेत्र में भारत-नेपाल सहयोग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।