सबकी खबर , पैनी नज़र

November 16, 2026 9:56 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 16, 2026 9:56 pm

बिलासपुर में विश्व फार्मेसी दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026 का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित

बिलासपुर, 16, नवंबर,2026, हिमाचल प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद द्वारा फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली के प्रायोजन में 16 नवंबर 2026 को संस्कृत सदन, बिलासपुर में विश्व फार्मेसी दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026 का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष समारोह की मुख्य थीम रोगाणुरोधी प्रतिरोध एवं दवाओं का तर्कसंगत उपयोग है।इस राज्य स्तरीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य रोगाणुरोधी प्रतिरोध जैसी गंभीर वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती के प्रति आम जनता को जागरूक करना तथा दवाओं, विशेषकर एंटीबायोटिक्स के जिम्मेदार एवं तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देना है। समारोह के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, रोगी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश सरकार के माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें, जबकि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के माननीय अध्यक्ष डॉ. मोंटू एम. पटेल ने समारोह की अध्यक्षता की । कार्यक्रम में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य गणमान्य प्रतिनिधियों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद के पदाधिकारी, विभिन्न फार्मेसी संस्थानों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद्,शोधकर्ता, चिकित्सक, औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारी, कार्यरत फार्मासिस्ट तथा प्रदेश के विभिन्न फार्मेसी महाविद्यालयों के विध्यार्थियों ने भाग लिया ।जन-जागरूकता रैली से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ,समारोह का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे एक जन-जागरूकता रैली से होगा, जो गुरुद्वारा चौक, बिलासपुर से संस्कृत सदन तक निकाली गई । इस रैली के माध्यम से आम जनता को एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक उपयोग से बचने,चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दवाओं का सेवन करने तथा रोगाणुरोधी प्रतिरोध की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत प्रख्यात विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए गए । डॉ. दीपक कुमार द्वारा मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत किया गया । इसके अतिरिक्त, श्री अमोल पटेल, एआई शोधार्थी एवं निताई ग्रुप के संस्थापक, द्वारा विकसित भारत 2047 के लिए फार्मास्यूटिकल एवं ड्रग डिस्कवरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका विषय पर विशेष व्याख्यान दिया गया ।इसके साथ ही विद्यार्थियों एवं फार्मेसी पेशेवरों की सहभागिता से एक विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई ,जिसमें फार्मेसी क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों, रोगाणुरोधी प्रबंधन, दवाओं के तर्कसंगत उपयोग तथा स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की बढ़ती जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
समारोह के दौरान फार्मेसी विद्यार्थियों एवं पेशेवरों की प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें वैज्ञानिक पोस्टर प्रस्तुति, स्किटून प्रतियोगिता,फार्मा लीफलेट एवं रोगी शिक्षा प्रदर्शन, फार्मा क्विज, रील मेकिंग तथा नुक्कड़ नाटक प्रमुख रूप से शामिल हैं।कार्यक्रम में राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय, नगरोटा बगवां के विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक हिमाचली नाटी की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई ,जो हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं को प्रदर्शित करती है ।समारोह के समापन सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।आयोजन समिति के अनुसार, यह राज्य स्तरीय समारोह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि फार्मेसी समुदाय, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, शैक्षणिक संस्थानों एवं आम जनता को एक साझा मंच पर लाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इसका उद्देश्य एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग को रोकने, रोगाणुरोधी प्रतिरोध के विरुद्ध सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने तथा समाज में दवाओं के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग की संस्कृति विकसित करना है।