Himdev News – पहाड़ की हर खबर
Himdev News – पहाड़ की हर खबर

व्यक्ति कर्मो से स्वचालित है और सुख दुःख कर्म पर निर्भर हैं।

मन, वचन और कर्म; तीनो प्रकार से कुछ-न-कुछ कर्म होते रहते हैं | श्वास लेना कर्म है; परन्तु यह स्वाभाविक कर्म है | जो कर्म जान-बूझकर करते हैं; वह अस्वाभाविक है | कर्म दो प्रकार के होते हैं – पाप और पुण्य | मन से भले कर्मों के लिए चिन्तन करने से शुभ कर्म (पुण्य कर्म) होता है | मन स्वाभावत: नीच कर्म-पाप कर्म की ओर रहता है, दूसरी ओर नहीं जाता है | पाप कर्म का फल दु:ख होता है और पुण्य कर्म का फल सुख होता है | पुण्यात्मा आदमी भी थोड़ा-सा पाप कर ले तो उसे उसका फल दु:ख अवश्य भोगना पड़ेगा | पाप कर्म का फल और पुण्य कर्म का फल, दोनों भोगना होता है | न पाप से पूर्ण भलाई होती है, न पुण्य से ||
मनुष्य को चाहिए कि पाप और पुण्य दोनों से छुट जाए | इन दोनों कर्मों से छुटने के लिए ध्यान ही प्रधान है | ध्यान पाप और पुण्य दोनों से छुड़ा देता है | ध्यान मन की एक ओरता को कहते हैं | और दो ही हो सकता हैं–एक विषयों की ओर और दुसरा विषयों से बाहर की ओर | बिषय से बाहर की ओर ही ध्यान होता है | *’ध्यानं निर्विषयं मन:”*
🌹🌹आप का दिन शुभ और मंगलमय हो 🌹🌹

Have something to say? Post your comment