Himdev News – पहाड़ की हर खबर
Himdev News – पहाड़ की हर खबर

IHM कुफरी-शिमला के विद्यार्थियों के लिए विदेशों में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों पर चर्चा

शिमला। होटल प्रबंधन संस्थान, कुफरी-शिमला में निर्मित भित्ति चित्र (म्यूरल) का उद्घाटन दिनांक 23 नवम्बर, 2026 को श्री मीचेल पाल, निदेशक, आर्ट एंड कल्चरल ऑस्ट्रियन फोरम, भारत में ऑस्ट्रिया का दूतावास तथा श्री वोलोदोमएर प्रीतुला, सचिव, भारत में यूक्रेन दूतावास द्वारा किया जाएगा। इस पहल में श्रीमती सीमा शर्मा SOFL ने अहम् भूमिका निभाई है I इस भित्ति चित्र (म्यूरल) को कलाकार श्री फ्लोरियन पर्ल एवं श्री विताली ग्रेख ने बनाया है, जो भारत में ऑस्ट्रिया के दूतावास के सहयोग से यहाँ आए हैं।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य श्री मुकुल डिमरी ने कहा कि यह संस्थान के लिए एक विशेष अवसर है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस अवसर पर संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विदेशों में रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों की संभावनाओं पर अतिथियों के साथ चर्चा की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

Have something to say? Post your comment