स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई)
हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी
दिनांक: 20 नवंबर 2026,
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी के 23वें राज्य सम्मेलन का आज कालीबाड़ी, शिमला में शानदार आगाज़ हुआ। सम्मेलन की शुरुआत 600 से अधिक छात्र-छात्राओं की विशाल रैली से हुई। झंडों, बैनरों और “शिक्षा बचाओ, देश बचाओ”, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति वापिस लो” “शिक्षा को बेचने वाली सरकार मुर्दाबाद तथा “इंकलाब ज़िंदाबाद” के नारों के साथ निकली इस रैली ने छात्रों के बुलंद हौसले और संघर्ष की भावना को दर्शाया।
रैली में प्रदेश के विभिन्न 12 जिलों, 80 महाविद्यालयों और 5 विश्वविद्यालयों से आए छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
छात्र आक्रोश रैली को SFI हिमाचल प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष कामरेड अनिल ठाकुर, SFI अखिल भारतीय संयुक्त सचिव व JNUSU के भूतपूर्व अध्यक्षा कामरेड आईश घोष , SFI राज्य सचिव सनी सेकटा ने संबोधित किया।SFI अखिल भारतीय संयुक्त सचिव व JNUSU के भूतपूर्व अध्यक्षा कामरेड आईश घोष ने अपने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार इस तरह से छात्र व युवा संगठित हुआ है जो एक नए इतिहास बन चुका है। जिस तरह से Gen z ने इस देश के शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लिया है यह इस छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत है। जिस यह से इस देश की साम्प्रदायिक और विभाजनकारी बीजेपी की सरकार देश के शिक्षा ढांचे को तहस नहस करने में जुटी है उसके खिलाफ हमारा संघर्ष जारी है। SFI छात्रों से आह्वान करती है कि BJP के मंसूबों को कामयाब न होने दे और अगले चुनावों में बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाए। SFI राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि SFI का इतिहास हिमाचल प्रदेश के छात्र आंदोलन में अग्रणी रहा है। इस वर्ष भी हिमाचल प्रदेश में छात्रों को संगठित करते हुए SFI ने सार्वजनिक शिक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए व सस्ती शिक्षा के लिए हि प्र वि वि मे भारी फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन किया और उस आंदोलन के सामने प्रदेश की कांग्रेस की सरकार जिसका नेतृत्व सुखबिंदर सिंह सुखु जी कर रहे है को छात्रों ने झुकने पर मजबूर कर दिया । यह ताकत हिमाचल प्रदेश और देश में SFI की है और इसको हमें और मजबूत करने की जरूरत है रैली के बाद सम्मेलन स्थल पर उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया।
सम्मेलन का उद्घाटन भाषण एसएफआई के अखिल भारतीय अध्यक्ष कॉमरेड आदर्श एम. साजी ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने संगठन की गौरवशाली विरासत पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एसएफआई का इतिहास शिक्षा, छात्र अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष का इतिहास रहा है, और इस विरासत को आगे ले जाने की ज़िम्मेदारी आज के छात्रों के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि संगठन के पूर्वजों ने जिन मूल्यों और संघर्षों की नींव रखी, उन्हें और मज़बूत करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
इसके साथ ही उन्होंने देश में शिक्षा के बढ़ते निजीकरण, व्यावसायीकरण और भगवाकरण पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा कोई बिकाऊ वस्तु नहीं, बल्कि हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, और इसे सुरक्षित रखने के लिए छात्रों को संगठित होकर संघर्ष करना होगा।
उन्होंने छात्र समुदाय का आह्वान किया कि वे वैज्ञानिक सोच, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मज़बूत करें तथा शिक्षा, रोज़गार और समान अवसर के सवालों पर एकजुट होकर आवाज़ उठाएँ। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एसएफआई के संघर्षों और उपलब्धियों की सराहना भी की।
सम्मेलन के दौरान निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी:
• सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत करना तथा शिक्षा के निजीकरण का विरोध
• प्रदेश के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों को भरना एवं बुनियादी ढाँचे में सुधार
• छात्रवृत्ति बहाली, शुल्क वृद्धि और छात्र-हितैषी नीतियाँ
• बेरोज़गारी और रोज़गार के अवसर
• परिसरों में लोकतांत्रिक अधिकार और छात्र संघ चुनावों की बहाली
• संगठन के आगामी कार्यक्रम एवं संघर्ष की रूपरेखा तय करना
• परिसरों में लोकतांत्रिक अधिकार और छात्र संघ चुनावों की बहाली
• संगठन के आगामी कार्यक्रम एवं संघर्ष की रूपरेखा तय करना
सम्मेलन में विगत कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, प्रतिनिधियों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा और अंत में नई राज्य कमेटी का चुनाव किया जाएगा।
एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे शिक्षा और अधिकारों की इस लड़ाई में संगठन के साथ जुड़ें।










