सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 25, 2026 10:49 am

Rahul Gandhi may visit Lakhimpur Kheri tomorrow he will meet the families of the deceased farmers uppm | कल लखीमपुर खीरी जा सकते हैं राहुल गांधी, मृतक किसानों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

लखीमपुर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को हुई हिंसा में मारे गये चार किसानों के परिवारों से मिलने बुधवार को लखीमपुर खीरी जा सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी बुधवार को लखनऊ पहुंचेंगे और पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ लखीमपुर खीरी जाएंगे. उनके आगमन के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं.

प्रियंका 10 नेताओं के साथ हिरासत में
पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को पहले ही पार्टी के 10 नेताओं के साथ सीतापुर में हिरासत में लिया गया है. प्रियंका गांधी को सोमवार तड़के उस समय हिरासत में लिया गया था, जब वह लखीमपुर खीरी जा रही थीं. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रियंका को उनके वकीलों से मिलने नहीं दिया जा रहा है और प्रशासन उन्हें हिरासत में लेने का कारण नहीं बता रहा है. 

बहराइच के मृत किसान गुरविंदर सिंह का दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने लगाया था गड़बड़ी का आरोप

 

प्रियंका गांधी ने मृतकों के परिवार से की बात
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों और पत्रकार के परिजनों से मंगलवार को फोन पर बात की. उनके प्रति संवेदना प्रकट की. प्रियंका ने सीतापुर अतिथि गृह से फोन किया, जहां उन्हें हिरासत में रख गया है. लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को भड़की हिंसा में मारे गए आठ लोगों में रमन कश्यप नामक 28 वर्षीय एक पत्रकार भी शामिल है. प्रियंका गांधी ने एक स्थानीय कांग्रेस नेता के फोन पर रमन के पिता से बात की और उन्हें हर संभव मदद देने का वादा किया. रमन लखीमपुर खीरी जिले की निघासन तहसील के रहने वाले थे. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतीश अनेजा और कुछ अन्य कांग्रेसी कश्यप के घर गए और उनके पिता की अपने मोबाइल फोन के जरिए प्रियंका गांधी से बात कराई. 

VIDEO: लखीमपुर खीरी कांड का सबसे बड़ा चश्मदीद, जीप से उतरकर भागने वाले शख्स ने सुनाई पूरी दास्तां

 

साथ देने का वादा किया
कांग्रेस नेता ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका गांधी ने रविवार की घटना में मारे गये बहराइच के दलजीत सिंह (42), मटेरा तहसील के गुरविंदर सिंह (22) तथा लखीमपुर खीरी जिले के पलिया के लवप्रीत सिंह (19) और धौरहरा तहसील के नछत्तर सिंह (60-65) के परिजन से भी फोन पर बातचीत कर संवेदना प्रकट की और उनके संघर्ष में उनका साथ निभाने का वादा किया. 

WATCH LIVE TV

Source link