सबकी खबर , पैनी नज़र

April 30, 2026 8:43 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 30, 2026 8:43 pm

जैस्मीन को पता लगने वाला था तेजो का बड़ा राज, ऐसे झोंकेगी आंखों में धूल| Hindi News, टीवी

नई दिल्ली: टीवी सीरियल ‘उड़ारियां’ (Udaariyaan) में खुद की ही बहन से बदला लेने के लिए जैस्मीन हर रोज नई चाल चलती है. जैस्मीन ने तेजो का बनाया हुआ एग्जाम पेपर ऑनलाइन लीक कर दिया था, जिसके बाद तेजो काफी मुसीबत में पड़ गई थी. लेकिन अब तेजो को इस बात का पता चल चुका है कि उसकी मेहनत पर पानी फेरने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी सगी बहन जैस्मीन ही है. 

कैंडी पर शक करेगी जैस्मीन

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सच जानने के बाद तेजो अपनी बहन जैस्मीन को जोरदार चांटा मारेगी. तेजो जैस्मीन को साइबर सेल पुलिस की धमकी देगी और कहेगी कि वो सुधर जाए नहीं तो वो उसका बुरा हाल कर देगी. कैंडी को भूख लगी होगी और वो जैस्मीन के हाथ में चॉकलेट देखकर ललचाने लगेगा. वो जैस्मीन से चॉकलेट मांगेगा. जैस्मीन उसे चॉकलेट नहीं देगी तो वो उसके हाथ से छीन कर भाग जाएगा और घर की एक फैमिली फोटो को गिरा देगा. कैंडी के पीछे भाग रही जैस्मीन से वो कहेगा कि यह फोटो उसके घर में भी है. यह बात सुनकर जैस्मीन दंग रह जाएगी.

फतेह को होगा पछतावा

कैंडी जैस्मीन को सब सच बता ही रहा होगा कि तेजो वहां आ जाएगी और कैंडी का ध्यान भटका देगी. जैस्मीन पूछेगी कि कैंडी किसका बेटा है? तेजो उसकी बातों का गोलमोल जवाब देगी जो जैस्मीन के गले नहीं उतरेगी. जैस्मीन इंगेजमेंट में जाने के लिए फतेह को फोन करेगी लेकिन वो फोन नहीं उठाएगा. इस पर जैस्मीन अपनी दोस्त स्वीटी को कॉल करेगी और फतेह के बारे में बताएगी. इस पर जैस्मीन की दोस्त कहेगी कि वो वही कर रहा है जो उसने तेजो के साथ किया था. यह सुनकर जैस्मीन आग-बबूला हो जाएगी.

जैस्मीन की चाल को नाकाम करेगी तेजो

फतेह घर पहुंचेगा तो जैस्मीन उससे लड़ने लग जाएगी. इस पर फतेह उस पर गुस्सा करने लग जाएगा क्योंकि उसने अकैडमी के कामों में काफी गड़बड़ियां की थीं. जैस्मीन उल्टे फतेह से लड़कर कमरे से बाहर चली जाएगी. फतेह को एहसास होगा कि उसने तेजो को अकैडमी से अलग करके बहुत बड़ी गलती की है. अगली सुबह घर में तेजो और फतेह कैंडी की वजह से करीब आते दिखेंगे और जैस्मीन से यह बर्दाश्त नहीं होगा. जैस्मीन तेजो का पीछा करेगी, यह जानने के लिए कि कैंडी की मां कौन है? लेकिन तेजो को पता चल जाएगा कि जैस्मीन उसका पीछा कर रही है और वो उसका ध्यान भटका देगी. तेजो अपने घर जाएगी और उसके पापा उसे अपने हिसाब से जिंदगी जीने की सलाह देंगे. तेजो अपने कमरे में कुछ कागजात इकट्ठा करने जाएगी. तभी उसे कमरे में पापा का पासपोर्ट जला हुआ दिखेगा और साथ ही जैस्मीन का भी पासपोर्ट मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar को राखी बांधना चाहती थीं Katrina Kaif, बताई थी यह वजह

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Source link