सबकी खबर , पैनी नज़र

April 30, 2026 7:06 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 30, 2026 7:06 pm

When Kareena Kapoor Mocked Priyanka Chopra Accent, Desi Girl Gave Epic Reply |जब Kareena Kapoor ने उड़ाया था Priyanka Chopra के एक्सेंट का मजाक, देसी गर्ल ने भी दिया था शानदार जवाब

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने जब से सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखा है, तहलका मचा कर रख दिया है. आए दिन वो ऐसी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं. लेकिन कभी-कभार इन्हीं फोटोज की वजह से वो खबरों में भी आ जाती हैं. हालांकि, खबरों में बने रहना करीना को बखूबी आता है. 

करीना और प्रिंयका की कैटफाइट

काफी समय पहले करीना कपूर (Kareena Kapoor) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की लड़ाई की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती थीं. दोनों एक-दूसरे पर कई इल्जाम लगाते नजर भी आए थे. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के हॉलीवुड जाने के बाद तो करीना ने उनके ऊपर एक ऐसा कमेंट कर दिया, जो शायद प्रिंयका के फैंस को जरा सा भी रास नहीं आया. लेकिन देसी गर्ल ने भी बेबो के इस कमेंट का बेबाकी से जवाब दिया.   

दोनों ने कई फिल्मों में किया साथ काम

बॉलीवुड की दो बेहतरीन और खूबसूरत अदाकार करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने करियर के शुरुआती वक्त में एक दूसरे के करीब नहीं थी. दोनों ने फिल्म ‘ऐतराज’ और ‘डॉन’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया, लेकिन फिर भी दोनों के बीच कैट फाइट सुर्खियों में रही.

करीना ने उड़ाया था प्रियंका का मजाक

इतना ही नहीं, करीना और प्रियंका (Kareena And Priyanka) कभी भी एक-दूसरे पर तंज करने से नहीं कतराती थीं. जब एक इंटरव्यू में करीना कपूर से पूछा गया, ‘प्रियंका चोपड़ा से उन्हें कोई एक सवाल पूछना हो तो वो क्या पूछेंगी?’ इस पर करीना प्रियंका चोपड़ा के एक्सेंट पर तंज करते हुए कहती हैं, ‘मैं पूछना चाहूंगी कि उन्होंने अपना अमेरिकन एक्सेंट कहां से सीखा है?’

प्रियंका ने दिया था मुंह तोड़ जवाब

वहीं, करीना के इस सवाल पर प्रियंका ने जवाब देते हुए कहा था, ‘मैंने अपना अमेरिकन एक्सेंट वहीं से सीखा है, जहां से उनके ब्वॉयफ्रेंड ने सीखा है.’ आपको बता दें कि यहां प्रियंका चोपड़ा, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बारे में बात कर रही थीं. उस वक्त करीना की शादी नहीं हुई थी और वो सैफ के साथ रिलेशनशिप में थीं. हालांकि अब प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच सब कुछ ठीक है. दोनों को कई बार एक-दूसरे की तारीफ करते हुए भी देखा गया है.

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar को राखी बांधना चाहती थीं Katrina Kaif, बताई थी यह वजह

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Source link