नई दिल्ली: ज़ी न्यूज के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी के साथ ZEEL फाउंडर डॉ. सुभाष चंद्र के सबसे बड़े इंटरव्यू में तमाम उन बड़े सवालों के जवाब मिलेंगे जिनके बारे में देश की जनता और कंपनी के शेयरहोल्डर भी जानना चाहते हैं. ये सवाल इसलिए भी अहम हैं क्योंकि ज़ी एंटरटेनमेंट (ZEEL) के साथ सोनी पिक्चर्स (SPNI) के मर्जर के ऐलान के बाद इन्वेस्को की मंशा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. सवाल यह भी है कि उसके पीछे किसका हाथ है? इन्वेस्को इन सभी सवालों से क्यों भाग रहा है?
सवाल: आपने वर्ष 1992 में Zee TV लॉन्च किया था उसके बाद भारत की कई पीढ़ियां Zee TV देखते हुए ही बड़ी हुईं लेकिन आज उसी Zee TV के ऊपर एक विदेशी कंपनी के रूप में खतरा मंडरा रहा है, आप इस खतरे को कितना गंभीर मानते हैं?
जवाब: Zee TV एक ऐसे दौर में लॉन्च हुआ जब हमारे देश में दूरदर्शन केवल एक चैनल था. दूरदर्शन की अपनी मर्यादा होती है. उनको पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर का काम करना पड़ता है इसलिए वे एंटरटेनमेंट के प्रोग्राम ज्यादा नहीं दिखा पाते थे. जगह खाली थी इसलीए ज़ी 1992 में आया और ये जगह भर गई. आज कोई 10 लाख करोड़ रुपये भी खर्च करे तो ये वापस री-क्रिएट नहीं हो सकता. चूंकि इस नेटवर्क को देखर देश की 3-4 जनरेशन बड़ी हुई हैं. सबने इसे प्यार दिया है. आज भी हमारे यहां बॉम्बे में एक गोडाउन है, वहां आज भी 10 करोड़ चिट्ठियां 1992 से लेकर 1996 तक की पड़ी हुई हैं. तो ये चैनल मेरा चैनल नहीं है, ये चैनल इन्वेस्को का नहीं है ये चैनल देश के 2.5 लाख शेयरहोल्डर का चैनल है. इसके ऊपर विदेशियों का अटैक 1994 में भी हुआ, उस समय मुझे एक विदेश की कंपनी द्वारा 500 मिलियन डॉलर ऑफर किए थे. मैंने उस समय भी उस कंपनी से कहा था, ‘india Is not For Sale.’ आज भी ऐसी कोई स्थित बनती दिख रही है तो मैं ये कहता हूं कि इन्वेस्को एक शेयरहोल्डर है, वो मालिक नहीं है. वो शेयरहोल्डर की तरह ही व्यवहार करें ना कि मालिक की तरह. जो शेयरहोल्डर हैं, जो मालिक हैं 2.5 लाख लोग उनको निर्णय करने दें.
सवाल: आपके मुताबिक आज ZZ TV का मालिक कौन है?
जवाब: 2.5 लाख शेयरहोल्डर, पब्लिक. इस नेटवर्क का मालिक कोई अकेला व्यक्ति नहीं है. इस देश के 90 करोड़ व्यूअर जो रोज Zee TV को देखते हैं वो मालिक हैं. 90 करोड़ भारत में और 60 करोड़ लोग विदेशों में इसे देखते हैं, वो 150 करोड़ लोग इसके मालिक हैं. इसका कोई एक व्यक्ति मालिक नहीं है, मैं भी इसका मालिक नहीं हूं.
पूरा इंटरव्यू यहां देखें-
(Disclaimer: ज़ी एंटरटेनमेंट हमारी Sister Concern/Group Company नहीं है. हमारे नाम एक जैसे दिखते हैं लेकिन हमारा स्वामित्व और प्रबंधन अलग ग्रुप की कंपनी ज़ी मीडिया के हाथों में है.)





