सबकी खबर , पैनी नज़र

October 26, 2026 4:54 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 26, 2026 4:54 am

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के लिए किया अंशदान

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड की ओर से उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और एसआईडीसी के प्रबन्ध निदेशक राकेश प्रजापति द्वारा कोरोना वायरस की सम्भावित तीसरी लहर के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के लिए 21 लाख रुपये का चैक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और प्रदेश रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।