भोपालः खूफिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में PFI (Popular Front of India) के पैर पसारने की खबर सामने आई. जिसे देखते हुए शिवराज सरकार ने संगठन पर बैन लगाने की तैयारी कर ली है. राज्य की एक टीम खूफिया विभाग पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं दूसरी ओर संगठनों पर राजनीतिक नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए. पूर्व BJP मंत्री जयभान सिंह पवैया ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जहर घोला जा रहा है, इन्हें विपक्षी पार्टियों का भी समर्थन प्राप्त है. उन्होंने साथ ही कहा कि जिस तरह कश्मीर में नेहरू के नासूरों को खत्म किया उसी तरह PFI का भी खात्मा होगा.
नेहरू के नासूरों को बीजेपी ने खत्म किया
पवैया ने कहा, धारा 370 से जवाहर लाल नेहरू ने जो नासूर पैदा किए उसे हमारी सरकार ने चुटकियों में खत्म कर दिया. इस्लामिक कट्टरपंथी एक तरह से आतंकवादी है, ये समाज के अंदर ही नकाब ओढ़ कर बैठे रहते हैं. उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन जब पैदा होते हैं तो उन्हें दो तरह से सपोर्ट मिलता है, एक तो उनके समुदाय से जहां से वह आते हैं. और दूसरा राजनीतिक पार्टियों से.
ये संगठन लोगों को गुमराह कर अपनी ताकत को बढ़ाते हैं. लोकल सपोर्ट जब तक नही होगा, तब तक समाज में इस तरह का राष्ट्र विरोधी संगठन काम नहीं कर सकता. और राजनीतिक समर्थन के बिना यूं राष्ट्रविरोधी ताकतें फल-फूल नहीं सकतीं. उन्होंने सभी देशभक्तों को जागरूक होकर योद्धा की भूमिका में रहकर उन लोगों के फन कुचलने के लिए कहा, जो उज्जैन जैसी घटना पर भी नारों को बदलने की बात कहते हैं और उनका साथ देते हैं.
यह भी पढ़ेंः- खतरे का अलर्ट, PFI को बैन करने की तैयारी में MP सरकार! जानिए इस कट्टरपंथी संगठन की कैसे हुई शुरुआत?
PFI का होगा सिमी जैसा खात्मा
पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार हमारी है जिस तरीक से सिमी को सही तरीके से ठिकाने पर पहुंचाया, PFI का भी वही हश्र होगा. कानून को जितनी सख्त सीढ़ियों की आवश्यकता है, उसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी. आज के युवाओं को भी इन जैसी ताकतों के खिलाफ जागरूक होना होगा.
कट्टरपंथी पूरे समाज के लिए खतरा
पवैया ने कहा कि युग के साथ लोगों को बहलाने के तरीके भी बदल गए. मदरसों में मिलने वाली तालीम जो दिमाग में जुनून भरने का काम करती है, यहां सीखाया जाता है कि कत्ल करोगे तो हूरे मिलेंगी. पार्लियामेंट पर जो अटैक हुआ, उस आतंकी ने भी मरते वक्त पाकिस्तान के नहीं कोई और ही नारे लगाए थे. दिमाग को पागलपन की सीमा तक ले जाने का यह काम कट्टरपंथी ही करते हैं.
यह भी पढ़ेंः- महाकाल के चरणों में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रीः कोविड से मुक्ति की प्रार्थना की, बोले- महादेव ही निकालेंगे आपदा से
सोशल मीडिया से घोला जा रहा जहर
पूर्व मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया में जहर घोलना बहुत सस्ता है, कंटरपंथी ऐसी पोस्ट कर रहे हैं, जो देश तोड़ने वाली है. हर युग में बुराई के हथियार बदलते हैं, इस युग में साइबर के माध्यम से राष्ट्र विरोधी हथियार चलाए जा रहे हैं. इन्हें साइबर हथियार से ही सबक सिखाना होगा.
यह भी पढ़ेंः- राजगढ़ स्वास्थ्य विभाग की परेशानी! 7 दिन में 422 बच्चे भर्ती, 3 तो कोमा में गए, हॉस्पिटल में PICU भी नहीं
WATCH LIVE TV






