सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 27, 2026 1:31 am

केन्द्र की मोदी सरकार की सचित्र प्रदर्शनी शिमला के मॉल रोड़ स्थित रोटरी क्लब के टैरेस पर लगाई जा रही है : कपूर

जयराम, बिंदल, सिद्धार्थन करेगे उद्घाटन

शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बताया की सेवा पखवाड़ा जो की 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक प्रदेश भर में चलाया जाएगा के अंतर्गत भाजपा हिमाचल प्रदेश द्वारा 26, 27 एवं 28 सितम्बर, 2024 को केन्द्र की मोदी सरकार की सचित्र प्रदर्शनी शिमला के मॉल रोड़ स्थित रोटरी क्लब के टैरेस पर लगाई जा रही है जिसका उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ० राजीव बिन्दल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  सिद्धार्थन जी द्वारा किया जाएगा। इस प्रदर्शनी कार्यक्रम की देखरेख प्रदेश उपाध्यक्षा एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शिमला संसदीय क्षेत्र की प्रभारी रश्मिधर सूद करेंगी।

26 सितम्बर, 2024 को भाजपा शिमला मण्डल के कार्यकर्ता प्रदर्शनी स्थल पर उपस्थित रहेंगे और आमजन को इस प्रदर्शनी के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बतायेंगे। इसी प्रकार 27 सितम्बर, 2024 को कसुम्पटी मण्डल व 28 सितम्बर, 2024 को शिमला ग्रामीण मण्डल के कार्यकर्ता प्रदर्शनी स्थल पर मौजूद रहेंगे।