सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

December 2, 2025 1:10 pm

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद – संजौली महाविद्यालय इकाई द्वारा कॉलेज परिसर में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

शिमला:19 नवम्बर 2025,आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) संजौली महाविद्यालय इकाई द्वारा कॉलेज परिसर में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालयों की अकादमिक समस्याओं तथा छात्र हितों से जुड़े 11 प्रमुख मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया।
अभियान में सैकड़ों छात्रों ने भाग लेते हुए अपनी सहमति दर्ज करवाई और प्रदेश सरकार से इन छात्र-संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल कदम उठाने की मांग की।
अभियान के मुख्य मुद्दे इस प्रकार रहे:
1. छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग।
2. सत्रों में हो रही देरी को रोकते हुए विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कैलेंडर नियमित किया जाए।
3. कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर भूमि के हस्तांतरण को रोकने की मांग।
4. पालमपुर, नौणी तथा हमीरपुर स्थित कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालयों में छात्रों की सुविधाओं का विस्तार किया जाए।
5. धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के भवन निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किया जाए।
6. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन किया जाए।
7. महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में पारदर्शी नियुक्तियाँ सुनिश्चित की जाएँ और प्रतिभा पलायन रोका जाए।
8. HPU/SPU में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाया जाए।
9. प्रदेश के 100 विद्यालयों को CBSE में परिवर्तित करने के निर्णय को वापस लिया जाए।
10. 5 लाख नौकरियों के झूठे दावों को रोककर युवाओं को वास्तविक एवं स्थानीय रोजगार प्रदान किया जाए।
11. प्रदेश में बढ़ते नशे और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर कठोर कार्रवाई की जाए।
ABVP संजौली इकाई ने बताया कि विद्यार्थियों की आवाज़ को सरकार तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के लिए यह हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया है। परिषद ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
जारीकर्ता:
शिवांश कालटा
इकाई मंत्री, ABVP संजौली महाविद्यालय