सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 20, 2026 8:25 am

अचानक आग भड़की 12 साल के किशोर की जिंदा जलने से मौत।

रोहडू: रोहडू उपमण्डल के तहत आते चिडग़ांव थाना क्षेत्र में एक रिहायशी मकान में आग लग गई। इस घटना में 12 साल के एक किशोर की जिंदा जलने से मौत हो गई, वहीं परिवार के पांच सदस्य घायल हुए हैं। इनमें से भी दो की हालत गंभीर है जिन्हे आईजीएमसी रैफर किया गया है जबकि 3 का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक किशोर की पहचान पवन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आगजनी की ये घटना चिडग़ांव के टोडसा गांव में सोहल लाल के दो मंजिला गांव में पेश आई। मकान लकड़ी का बना था। सोहन लाल परिवार के सात सदस्यों के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। देर रात दूसरी मंजिल में अचानक आग भड़की और परिवार के सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई। 12 साल का किशोर आग से घिर गया और उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। घर में आग कैसे लगी अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।