सबकी खबर , पैनी नज़र

June 20, 2026 2:49 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 20, 2026 2:49 am

सेब से भरे ट्रक में अचानक आग

शिमला :ठियोग क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। गल्लू मंदिर के पास सेब से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा वाहन लपटों की भेंट चढ़ गया। ड्राइवर और हेल्पर ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी नंबर 70 LT 1585 का आयशर ट्रक सेब लेकर ठियोग से उत्तर प्रदेश जा रहा था। गल्लू मंदिर के पास अचानक ट्रक से धुआं उठने लगा और कुछ ही मिनटों में आग भड़क गई। लपटों ने ट्रक के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। चालक अनिल और सहायक विमलेश कुमार ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर जान बचाई। दोनों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जबकि तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था और लाखों के सेब राख में बदल गए।
आगजनी की घटनाएं अक्सर गर्मियों में देखने को मिलती हैं, लेकिन भारी बरसात के बीच यह हादसा चौकाने वाला माना जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन ट्रक के नुकसान का आकलन कर रहे हैं।