सबकी खबर , पैनी नज़र

May 8, 2026 9:33 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 8, 2026 9:33 pm

अर्की, कसौली तथा कण्डाघाट में आज ज़िला परिषद के लिए कुल 09 नामांकन प्राप्त

सोलन: ज़िला परिषद नामांकन के दूसरे दिन आज अर्की में 04, कसौली में 01, कण्डाघाट में 04 तथा सोलन में कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िला परिषद वार्ड दाड़ला के लिए आज बनीता देवी, निवासी 88/1, गांव करोग, डागर मांगल, सोमा देवी, निवासी 91/1, गांव स्यार, डा. दाड़ला तथा सुंगधा ठाकुर, निवासी 91/1 गांव स्यार, डा. दाड़ला ने नामांकन प्रस्तुत किया।
ज़िला परिषद वार्ड सूरजपुर के लिए आज शशी कांत सुपुत्र जयदेव, निवासी 10/1, गांव झुंडला, डा. बलेरा ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद के लिए अर्की के तीनों ज़िला परिषद वार्डों के लिए कुल 05 नामांकन प्राप्त हुए हैं। 
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िला परिषद वार्ड टकसाल के लिए आज संजीव शर्मा सुपुत्र हरि दत्त शर्मा, निवासी गांव घगड, डा. टकसाल, तहसील कसौली, ज़िला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। ज़िला परिषद वार्ड धर्मपुर से आज कोई नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद के लिए कसौली के दोनों ज़िला परिषद वार्डोे से कुल 09 नामांकन प्राप्त हुए हैं। 
निर्वाचन अधिकारी एवंउपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िला परिषद वार्ड डांगरी तथा ज़िला परिषद वार्ड चेवा से आज कोई नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद के लिए सोलन के दोनों ज़िला परिषद वार्डों से कुल 04 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िला परिषद वार्ड दंघील के लिए आज देश राज सुपुत्र स्व. शेर सिंह, निवासी घलाई, कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
ज़िला परिषद वार्ड वाकना के लिए आज अमर सिंह सुपुत्र हरि दास, निवासी कुनिहार, सोलन, विवेकानन्द परिहार सुपुत्र जय लाल, निवासी ढयावला, ममलीग तथा अजय सिंह सुपुत्र अमर सिंह, निवासी शिव शंकर गढ़, ममलीग ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद के लिए कण्डाघाट के दोनों ज़िला परिषद वार्डों से कुल 12 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 मई, 2026 है।