सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 11, 2026 6:52 pm

शिमला में आज सुबह के वक्त सेब से लदा ट्रक और पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई।

राजधानी शिमला में आज सुबह के वक्त दर्दनाक सड़क हादसा घट गया और दो लोगों की मौत हो गई और साथ ही दो लोग घायल भी हो गए। हादसा सुबह 8 बजे के करीब शिमला – किन्नौर नैशनल हाईवे मशोबरा बाइफरकेशन के समीप हुआ, शिमला ढली में सेब से लदा ट्रक और पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सेब से लदे ट्रक की चपेट में आने से तीन से चार गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है। ट्रक सेब से लदा हुआ था और शिमला की ओर आ रहा था। बेकाबू ट्रक पिकअप को घसीटते हुए लाया और मशोबरा को जोड़ने वाली सड़क पर पलट गया।डीएसपी अजय भारद्वाज ने बताया कि फिलहाल यातायात को खोल दिया गया है और ट्रक में चालक समेत तीन लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि ट्रक चालक घायल हुआ है जिसका आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। वहीं पिकअप चालक भी बुरी तरह से घायल हुआ है उसे भी आईजीएमसी उपचार के लिए भेजा गया है । फिलहाल हादसे के कारणों की जांच चल रही है।