शिमला (हिमदेव न्यूज़) 25 अगस्त 2022 आम आदमी पार्टी शिमला के कार्यकर्ताओं ने आज आगामी विधानसभा चुनावों के चलते शिमला मैं पटियाला से आए पार्टी प्रभारी के साथ बैठक की और आगामी चुनावों की योजना बनाई। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा की अध्यक्षता मैं बैठक का आयोजन किया गया और पटियाला के जिला अध्यक्ष मेघ चंद शर्मा जो शिमला के प्रभारी है विशेष रूप से उपस्थित रहे और पार्टी की नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। मेघ चंद शर्मा ने कहा की आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जो वादे जनता से किए थे उन्हें पुरा किया जा रहा है और समूचा पंजाब खुश है उन्होने कहा की आगामी विधानसभा हिमाचल के चुनावों मैं पार्टी पुरे दम खम के साथ आगे बढ़ेगी और हिमाचल में भी पहली पसंद लोगों की बनेगी। गौरव शर्मा ने मेघ चंद शर्मा और उनकी टीम का शिमला आगमन पर स्वागत किया और कहा की उनके काम से पार्टी को मजबूती और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। गौरव शर्मा ने कहा की युवाओं की पहली पसंद आम आदमी पार्टी प्रदेश मे है जिसके चलते हर रोज युवा पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं। आज भी शिमला के युवाओं ने केजरीवाल की नीतियों पर विश्वास जताते हुए शिमला में पार्टी का दामन थामा और जोश के साथ पार्टी को आगे ले जाने की शपत ली। गौरव शर्मा ने इन्हे पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी में शिमला से छाया ठाकुर, रीति शर्मा, अंशुल ठाकुर, दीपक राठौर, शिवम कुमार, शिवानी शर्मा, पल्लवी, रोहित और निखिल ने ज्वाइन किया।








