सबकी खबर , पैनी नज़र

October 22, 2026 3:03 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 22, 2026 3:03 am

शिमला में भाजपा मुख्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

शिमला हिमदेव न्यूज़ 27 फरवरी, 2023: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन,केंद्र सरकार पर लगाए ईमानदार लोगों को प्रताड़ित करने के आरोप, दिल्ली में एमसीडी चुनाव की हार की हताशा में आप नेताओं को तंग करने के लगाए आरोप हिमाचल आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह के नेतृव में हुआ प्रर्दशन शराब घोटाले मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक सियासत काफी गर्म है। गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने आज देश भर में भाजपा मुख्यालय के बाहर धरने प्रदर्शन किए। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चक्कर स्थित भाजपा पार्टी मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और मनीष सिसोदिया को निर्दोष करार देते हुए केंद्र सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाए।आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इमानदार लोगों को तंग करने का काम कर रही है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाई है और गरीब बच्चों के सपने पूरे करने के लिए सिसोदिया काम कर रहे हैं। देशभर में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को बढ़ता देख केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके ईमानदार लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करवा रही है। दिल्ली के एमसीडी चुनाव में भी भाजपा की हार हुई है जिसकी बौखलाहट में आम आदमी पार्टी के नेताओं को तंग किया जा रहा है जिसे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसी के विरोध में आज देश भर में पार्टी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रही है।