सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 6, 2026 1:53 am

अभिविभा सामाजिक संस्था ने गूंज के सौजन्य से कुष्ठ रोगी बस्ती में 90 परिवारों को गर्म कंबल व कपड़े वितरित किए।

आज दिनांक 2/03/2024 को  संस्था के महासचीव गौरव शर्मा ने बताया कि आज उनकी संस्था ने इस बस्ती को इसलिए चुना क्योंकि ये लोग असल में सुपात्र है जो अपने आजीविका चलाने के लिए कड़ा परिश्रम करते है और अपने परिवार का भरण पोषण करते है। गौरव शर्मा ने बताया कि अभिविभा संस्था लगातार ऐसे पुनीत कार्य करती रहती है जिसके चलते गरीब परिवारों को समय समय पर राशन, दवाईयां , कंबल व गर्म कपड़े वितरित किए जाते है।
गौरव शर्मा ने बस्ती के प्रधान रवि और सनी का धन्यवाद किया की उन्होंने इस बारिश के मौसम में सभी बस्ती वालो को एकत्रित किया ताकी उन्हे संस्था के इस आयोजन का लाभ मिल सके। कार्यक्रम में संस्था से रवि दत्त, विनीत, साहिल, दीपक, सोन्निश शर्मा, योगेश व अन्य लोग उपस्थित
रहे।