सबकी खबर , पैनी नज़र

May 14, 2026 8:23 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 14, 2026 8:23 pm

अभाविप ने विश्विद्यालय परिसर में किया उग्र प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग – अभाविप

लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ दुर्भाग्यपूर्ण -अक्षय ठाकुर              शिमला: 14 मई 2026, अभाविप निजी एजेंसियों पर निर्भरता खत्म करे केंद्र सरकार : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कार्यकर्ताओं ने नीट-यूजी परीक्षा में हुए पेपर लीक और लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के विरोध में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। अभाविप का स्पष्ट मत है कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बार-बार आ रही गड़बड़ियां देश के लाखों छात्रों के परिश्रम और विश्वास पर सीधा आघात हैं।
नीट-यूजी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना न केवल प्रशासनिक विफलता है, बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर एक गंभीर प्रश्नचिह्न है। प्रमुख मांगें और वक्तव्य:पारदर्शी जांच: पेपर लीक मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हो। जांच से जुड़े सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए।निजीकरण का विरोध: प्रिंटिंग, परीक्षा केंद्र प्रबंधन और स्टाफिंग जैसी संवेदनशील जिम्मेदारियां निजी एजेंसियों को सौंपना बंद हो। यह व्यवस्था गंभीर सुरक्षा संकट को जन्म देती है। संरचनात्मक सुधार: केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करे और निजी आउटसोर्सिंग मॉडल पर निर्भरता को पूरी तरह समाप्त करे। अभाविप हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई उपाध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि जब तक प्रभावित 22 लाख अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल जाता, विद्यार्थी परिषद चुप नहीं बैठेगी। छात्रों के हित में यह आंदोलन पूरे देश के प्रमुख केंद्रों पर जारी रहेगा।