सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 17, 2026 11:19 pm

27जुलाई को शिमला में होगा अभाविप का अमृत महोत्सव समारोह कार्यक्रम – आकाश नेगी

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 18 जुलाई 2023: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने आज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने स्थापना के 75 वर्ष पुरे कर लिए हैं।और इन 75 वर्षों के गौरवशाली यात्रा में विद्यार्थी परिषद ने प्रत्येक आयाम को छुआ है। 09 जुलाई,1949 को एक छोटा सा लगाया हुआ पौधा, आज वटवृक्ष बनकर समाज को‌ एक नई दिशा देने का काम कर रहा है।45 लाख से अधिक सदस्यता के साथ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनकर उभरा है। हिमाचल प्रदेश के अंदर भी सर्वाधिक 106859 सदस्यता करने वाला छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ही है। आगामी 1 अगस्त से 10 अगस्त तक विद्यार्थी परिषद सदस्यता अभियान के तहत हिमाचल भर के हर महाविद्यालय में सदस्यता करने जा रही है।उन्होंने बताया कि 09 जुलाई,2023 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने 75 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं।इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश भर में जिला सम्मेलनों का आयोजन किया, जिसमें 10763 विद्यार्थियों ने भाग लिया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे देश भर में अमृत महोत्सव समापन कार्यक्रम करवाने जा रही है।इसी के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश भी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम 27 जुलाई,2023 को शिमला में करने जा रही है। विद्यार्थी परिषद स्टूडेंट फार डेवलपमेंट के माध्यम से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी लगभग 63000 पौधारोपण करने जा रही है।उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के इस अमृत महोत्सव समापन कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. राजशरण शाही जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान श्रीमती बबिता फोगाट जी रहेंगे। आकाश नेगी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के इस अमृत महोत्सव समापन कार्यक्रम में प्रदेश का नाम देश दुनिया में रोशन करने वाले लोगो को भी सम्मानित किया जाएगा।इस कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।