सुन्नी ( हरीश गौतम ) 10 अगस्त, 2022:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई सुन्नी ने महाविद्यालय की स्थानीय मांगो व प्रदेश स्तरीय मांगो को लेकर महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सुन्नी द्वारा महाविद्यालय की स्थानीय मांगो व प्रदेश स्तरीय मांगो को लेकर बुधवार को महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के छात्र युवाओं व शिक्षा क्षेत्र की विभिन समस्याओं से अवगत करवाया जिसमेंं छात्रों ने मांग की है कि
- यू.जी. / पी.जी. के परीक्षा परिणामों में आ रही अनियमितताओं को दूर किया जाए ।
- महाविद्यालयों के दाखिला प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया को सुदृढ किया जाए ।
- छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाए ।
- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए ।
- महाविद्यालयों में शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए ।
- सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के परिसर निर्माण हेतु भूमि चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए ।
- हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर निर्माण किया जाए ।
- सुन्नी महाविद्यालय भवन परिसर में जल्द से जल्द रंग रोगन किया जाए ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई का कहना है कि उपरोक्त सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेगी।
Post Views: 44








