सबकी खबर , पैनी नज़र

October 23, 2026 11:19 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 23, 2026 11:19 am

भारी वर्षा और खराब मौसम के कारण मंडी जिला में सभी शिक्षण संस्थान 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे: अपूर्व देवगन

मंडी, 3 सितम्बर। उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व  देवगन ने बताया कि लगातार हो रही भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से सचिव (शिक्षा) द्वारा 3 सितम्बर को जारी आदेश के अनुपालन में जिला मंडी के सभी सरकारी व निजी महाविद्यालय, विद्यालय, डाइट, तकनीकी संस्थान, आईटीआई, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान तथा आंगनवाड़ी केंद्र 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे। इस अवधि के दौरान अध्यापक और गैर-शिक्षण स्टाफ को भी संस्थानों में उपस्थित होने से छूट दी गई है।
उन्होंने कहा कि यह आदेश आवासीय शिक्षण संस्थानों, जैसे कि आईआईटी मंडी, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक तथा अन्य चिकित्सा शिक्षा संस्थानों पर लागू नहीं होगा। ये संस्थान अपनी प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार कार्य करते रहेंगे।अपूर्व देवगन ने सभी संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि जहां संभव हो, ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित की जाएं ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 7 सितम्बर तक प्रभावी रहेगा।