सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 21, 2026 4:33 am

स्वामि नारायण अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाया अन्नकूट उत्सव

शिमला: 9 नवम्बर 2025,अन्नकूट उत्सव रविवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। प्रातः सुंदर गोवर्धन पर्वत के पूजन से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गुरुदेव परम पूज्य महतं स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में विश्व भर के 1800 से अधिक स्वामीनारायण मंदिरों में यह पर्व भक्ति भाव, और परंपरा के साथ मनाया जाता है। उत्सव में पूज्य जयतीर्थ स्वामी ने अन्नकूट की महिमा पर प्रवचन देते हुए कहा कि सनातन परंपराएं और र्मिक उत्सव नई पीढ़ियों को संस्कृति और अध्यात्म से जोड़े रखते हैं। भगवान के समक्ष लगभग 300 परिवारों द्वारा भक्ति भाव से तैयार किए गए 400 से अधिक व्यंजन सुंदर रूप में सजाकर भोग के रूप में अर्पित किए गए। आरती में भक्तों और संतों ने एक साथ भजन-कीर्तन कर किया। सुबह से 6 बजे तक आरती का क्रम चलता रहा और दिनभर दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरित किया जाता रहा। अंतिम आरती संध्या 6 बजे संपन्न हुई।