सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 1, 2026 4:54 am

Anoop Jalota Sing Song Related To Wife, Video Gone Viral | Anoop Jalota ने जब गाया था बीवी से जुड़ा गाना, सुनकर लोगों के हो गए थे कान खड़े

नई दिल्ली: भजन सम्राट अनुप जलोटा (Anoop Jalota) सोशल मीडिया से काफी दूरी बनाकर रखते हैं. अनुप जलोटा के हर गाने को लोग बहुत पसंद करते हैं. लेकिन भजन के अलावा अनूप भी कभी-कभार मस्ती के मूड में भी आ जाते हैं और उन्हें इस तरह देख हर कोई दंग रह जाता है. ऐसा एक बार हुआ जब अनूप एक महफिल में गाना गा रहे थे और अचानक उन्होंने एक पुराने गाने में अपना भी संवाद जोड़ दिया और लोग हैरान रह गए. 

अनूप का गाना

अनूप जलोटा (Anoop Jalota)  कितने बेहतरीन सिंगर हैं, यह बताने की जरूरत नहीं है. उनके गाए गाने आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं. लेकिन भजन सम्राट अपने ही मूड में आते हैं तो कमाल करते हैं. एक महफिल में वो गाना गाने बैठे और फिर ‘मेरे अंगने में’ पर जो तान छेड़ा, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. 1981 में आई फिल्म ‘लावारिस’ का एक गाना जो बहुत ज्यादा फेमस हुआ था, वो था ‘मेरे अंगने में’. इस गाने के बोल ने बहुत ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं. इस पर अनूप जलोटा ने भी अपना संवाद जोड़ा और गाया ‘जिसकी बीवी ना हो’.अनूप जलोटा ने महफिल में रंग जमाते हुए गाया- ‘जिसकी बीवी ना हो, उसका भी बड़ा नाम है. सबको अपनी समझो, बीवी का क्या काम है’. यह बोल सुनकर आप भी यकीनन हैरान होंगे. 

 

 

जसलीन के साथ पहुंचे थे बिग बॉस

अनूप जलोटा (Anoop Jalota)  का जन्म नैनीताल में हुआ था, उनके पिता भी एक भजन सिंगर ही थे. उन्होंने अपनी जिंदगी के कुछ दिन सावरकुंडला, गुजरात में गुजारे थे. जिसके बाद उन्होंने बड़े लेवल पर गाना शुरू किया और कई सारे शो भी करने लगे थे. जिसके बाद उनका नाम प्रचलित हो गया. अनूप जलोटा (Anoop Jalota)  जब ‘बिग बॉस 12’ का हिस्सा बने थे, उस वक्त बड़े बड़े लोग चौंक गए थे. सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर खूब ट्रोलिंग भी हो रही थी. लेकिन भजन सम्राट यहां अपनी स्टूडेंट को लेकर पहुंचे थे सिंगर की स्टूडेंट का नाम था जसलीन मथारू. इस जोड़ी ने इस दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थी.

जसलीन और अनूप के बीच कुछ भी नहीं

अनूप और जसलीन (Anoop And Jasleen) की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं, जिसमें जसलीन और अनूप (Jasleen And Anoop) दोनों ही शादी के कपड़ें पहने हुए नजर आ रहे थे. जिसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जसलीन उन्हें परफेक्ट मैरिज मेटेरियल लगती हैं, क्योंकि उनका स्वभाव बहुत ही शांत है. इसके साथ ही वो सभी का ख्याल रखना बहुत ही अच्छे से जानती हैं. कहा जा रहा था कि अनूप, जसलीन से शादी कर सकते हैं, क्योंकि उनकी दूसरी पत्नी मेधा गुजराल का निधन 2014 में हो गया था. लेकिन फिर अनूप ने इस पूरी कंट्रोवर्सी को ये कहते हुए खत्म किया था कि वो मेरी स्टूडेंट हैं, हम महज बिग बॉस के लिए ये नाटक कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- Soha Ali Khan से बात करने के लिए डिक्शनरी इस्तेमाल करते थे Kunal Kemmu, खुद खोला राज  

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Source link