सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 6, 2026 10:57 am

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस इकाई व अंग्रेजी विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 29 सितंबर, 2022
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस इकाई व अंग्रेजी विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दीपक शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अंग्रेजी की प्राध्यापिका प्रो. श्रद्धा शांडिल द्वारा विद्यार्थियों के लिए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता व काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उपस्थित विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नेहरू युवा केंद्र से आए विशेषज्ञ नीतेश कुमार ने युवाओं के मुद्दों और उनके समग्र विकास पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।