मौलाना कबीरुद्दीन फारान बालासोर ट्रेन हादसा भारतीय ट्रेन हादसों में एक बडा हादसा है। इस हादसे में सैकडों लोगों की कीमती जान चली गई और हज़ारो लोग घायल हो गए यह खबर मदरसा क़ादरिया मिस्सरवाला परिवार ने अत्याधिक दुखः के साथ सुनी और मृतकों के परिवार से शौक जताया इस हादसे को मदरसा क़ादरिया के प्रधानाचार्य मौलाना कबीरुद्दीन फारान ने रेलवे विभाग की लापरवाहियों का नतीजा क़रार दिया है।
1 रुटों पर सुरक्षा कवचों का न लगाया जाना, लोको पायलट के खाली पदों का न भरना भी मुख्य कारण है।
मौलाना कबीरुद्दीन फारान ने दुखः प्रकट करते हुए कहा कि रेल विभाग की लापरवाही उच्च स्तर छू रही है देखा जाए तो रेल विभाग यात्रियों से सुरक्षा और रेल की सफाई सुथराई और सुविधाओं के लिए कर तो वसूल कर लेती है लेकिन सुविधाऐं नाम मात्र की हैं जिससे यात्री जुझते रहते हैं।
Post Views: 44




