सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 13, 2026 2:27 pm

शिमला रंगमंच से संबंध रखने बाली अंकिता गुसाईं द्वारा मुंबई रंगमंच और कई टीवी सीरिअल में काम करने के बाद उनकी आने बाली फिल्म है, “bless you”

शिमला: 19 जून 2025: अंकिता गुसाईं इस फ़िल्म की लेखिका भी हैं। और वो शिमला की रहने वाली है। पिछले 18 सालों से सुचारू रूप से रंगमंच कर रही है। और सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। इससे पहले उन्होंने सुई धागा और मिर्ज़ापुर में किरदार निभाए है और कुछ tv सीरियल भी किये हैं। जैसे अनारकली, चंद्रशेखर आज़ाद, मेरे साई, एतराफ़े ग़ालिब और अब अपनी लिखी हुई फ़िल्म ब्लेस्स यु में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। अंकिता गुसाईं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रंगमंडल से है और उनके करियर की शुरुआत शिमला रंगमंच से ही हुई है।

“फ़िल्म bless you” एक पारिवारिक फ़िल्म है जिसमे कॉमेडी और ड्रामा भरपूर है। जोकि अंतोन चेखोव की कहानी sneez से प्रेरित है। फ़िल्म एक मध्यम परिवार की मनः स्थिति को दर्शाती है। किस प्रकार मध्यम वर्गीय परिवार के लिए नौकरी कितनी महत्वपूर्ण होती है और उसे बचाये रखने के लिए वो कितनी जद्दोजहद करते है। जैसा कि फ़िल्म के मुख्य किरदार सदानंद मुरकुटे को नौकरी बचाने के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है। और साथ ही उसकी पत्नी सरिता मुरकुटे किस प्रकार से अपने परिवार को आर्थिक मदद के लिए सहयोग करती है और अपने परिवार में एक सन्तुलन बना के रखती है। कहानी में ड्रामा शुरू होता है एक छींक से वो छींक उनके परिवार में एक बड़ी महामारी की तरह आती है और अंत में उनको एक खुशियों का गुलदस्ता दे कर चली जाती है।
फ़िल्म में मुख्य किरदार में है मनीष कुमार और अंकिता गुसाईं।
फ़िल्म का निर्देशन किया है संजय सूरे जी ने।