सबकी खबर , पैनी नज़र

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश

प्रमुख व्यक्तियों के प्रवास एवं कार्यक्रम

शिमला हिमदेव न्यूज़ 11 अक्तूबर, 2022: माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री जयराम ठाकुर के 12 अक्तुबर 2022 के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगें- माननीय मुख्यमंत्री ज़िला चंबा से ’’होटल क्यारी बंगला’’ का वर्चुअली उद्घाटन करेंगें। उसके पश्चात् स्थानीय बैठकों में भाग लेेंगें एवं प्रधान मंत्री के रैली की तयारी की समीक्षा करेंगे । माननीय सुरेश कश्यप प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश का 12 अक्तूबर 2022 का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा – सुरेश कश्यप प्रधानमंत्री मोदी की 13 अक्तुबर को जिला चम्बा में प्रस्तावित रैली के लिए मददे्नज़र जिला चम्बा के प्रवास पर रहेंगे स्थानीय कार्यकर्ता से संवाद और रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। देवेन्द्र सिंह राणा सह प्रभारी भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के 12 अक्तुबर 2022 का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा – देवेन्द्र सिंह राणा प्रधानमंत्री मोदी की 13 अक्तुबर को जिला चम्बा में प्रस्तावित रैली के लिए मददे्नज़र जिला चम्बा के प्रवास पर रहेंगे , स्थानीय नेताओं से संवाद और रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। माननीय संजय टंडन सह प्रभारी भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के 12 अक्तुबर 2022 का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा- संजय टंडन सोलन बद्दी में चुनाव प्रबंधन समिति मण्डल दून तथा खंड प्रमुख, सह प्रमुख, जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक में भाग लेंगे। दोपहर बाद बद्दी में प्रैस वार्ता को संबोधित करेंगे। मीडिया सेंटर
शिमला