सबकी खबर , पैनी नज़र

June 24, 2026 8:07 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 24, 2026 8:07 am

बिजली की दरों में वृद्धि को लेकर भाजपा ने सरकार पर बोला हमला

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 01 अप्रैल 2023: बिजली की दरों में वृद्धि को लेकर भाजपा ने सरकार पर बोला हमला, बोले मुफ्त बिजली देना तो दूर उल्टा दामों में वृध्दि कर जनता पर बोझ डाल रही कांग्रेस सरकार, भाजपा विधान सभा में उठाएगी मुद्दा बनाएगी आगामी रणनीति विद्युत नियामक आयोग द्वारा नई बिजली दरें लागू होने के बाद हिमाचल प्रदेश में प्रति यूनिट 22 पैसे बिजली मंहगी हुई है जिसको लेकर भाजपा ने सरकार पर हमला बोल दिया है। भाजपा विधायक व मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा है कि एक तरफ जहां कांग्रेस ने चुनाव से पहले 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का जनता से वादा किया था वहीं दूसरी तरफ उसके बिल्कुल उलट करते हुए कांग्रेस सरकार ने बिजली के दामों में वृद्धि करके जनता पर बोझ डालने का काम किया है जिसका भाजपा विरोध करती है। रणधीर शर्मा ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने जनता को राहत देते हुए 125 मिनट बिजली मुफ्त में देने का निर्णय किया था लेकिन कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आते ही लोगों को राहत देने के बजाय बोझ डालने का काम शूरू कर दिया है पहले डीजल पर वैट बढ़ाया और अब बिजली भी मंहगी कर दी है। भाजपा विधायक इसके खिलाफ़ विधान सभा सदन के भीतर भी आवाज उठाएगी। वही एमसी शिमला चुनाव का रोस्टर जारी होने पर पर रणधीर शर्मा ने कहा है कि भाजपा नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है और पार्टी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कई बैठकें कर रणनीति भी तैयार कर रही है।नगर निगम शिमला पर एक बार फिर से भाजपा जीत सुनिश्चित करेगी।