सबकी खबर , पैनी नज़र

May 10, 2026 11:46 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 10, 2026 11:46 am

भाजपा ने कांग्रेस की गुंडागर्दी के काज़ा प्रकरण पर चुनाव आयोग को की शिकायत

शिमला :- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एंव पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज की अगुवाई में चुनाव आयोग को काज़ा प्रकरण पर शिकायत दर्ज की गई, इस शिकायत में भाजपा ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन व हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग प्रदेश सरकार के दवाब में आकर काम कर रहा हैं। भाजपा ने मांग की कि इस प्रकरण में शामिल कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाई की जाए व इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग भी चुनाव आयोग से की है। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुशील राठौर, जिला मीडिया प्रवक्ता विवेक शर्मा, प्रदेश अधिवक्ता संयोजक अंशुल बंसल मौजूद रहें।