सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 26, 2026 12:23 pm

भाजपा जिला शिमला का आक्रोश प्रदर्शन सीटीओ शिमला से प्रारंभ होगा

शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि कल 10 दिसंबर 2024 को भाजपा जिला शिमला का आक्रोश प्रदर्शन सीटीओ शिमला से प्रारंभ होगा इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल समस्त विधायक गण संगठन महामंत्री सिद्धार्थ सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस आक्रोश प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहने वाले हैं। प्रदर्शन का समय प्रातः 10:00 बजे रहने वाला है। प्रदर्शन सीटीओ से शेर ए पंजाब तक चलेगा।
इस प्रदर्शन में लगभग 2000 कार्यकर्ता भाग लेंगे जो शिमला जिला से होंगे इसमें मंडल शिमला, शिमला ग्रामीण, कुसुम्पटी, ठियोग, रोहड़ू ,चौपाल, रामपुर, जुब्बल कोटखाई के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।