सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 31, 2026 11:38 am

भाजपा ने दिया महिलाओं को सम्मान : राजीव

राज्यसभा हार से बदले कांग्रेस के समीकरण

धर्मशाला, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने कांगड़ा मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया।

उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की ताकत है और यह सम्मेलन भाजपा के कार्यकर्ता के संकल्प की पराकाष्ठा है, की आने वाले लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के 4 कमल हिमाचल प्रदेश में खेलेंगे और भारत में 400 कमल खेलेंगे इसी के साथ हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को विश्वास ही नहीं होता है कि वह कभी हार भी सकते हैं, अगर आप हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चावन के परिणाम देखो तो हिमाचल प्रदेश का गणित सबके सामने आ जाता है जहां 43 विधायकों वाली कांग्रेस 34 पर आकर सिमट गई । अब जो कांग्रेस पार्टी के आयातित उम्मीदवार थे जिन्होंने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव लडा था, वह हाई कोर्ट में हो चुके राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने के लिए खड़े हैं। जब चुनाव हो गया, चुनाव का परिणाम आ गया, जीत का सर्टिफिकेट मिल गया, भारतीय जनता के पार्टी के जीते हुए उम्मीदवार ने शपथ ले ली उसके बाद हाई कोर्ट जाने का क्या सवाल खड़ा होता है यह अपने आप में ही एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है।

उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं को सम्मान देने की बात करें तो उसमें भाजपा अग्रिम भूमिका में नजर आती है, अगर हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव में 50% आरक्षण लगाया तो भाजपा के समय लगा, राज्यसभा सांसद दो बार महिलाएं हिमाचल प्रदेश से बीजेपी ने भेजी और हर विधानसभा चुनाव में 6 से 8 टिकट विधानसभा के भाजपा देती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लगाया है जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस पार्टी के 55 साल के शासनकाल में आज तक महिलाओं को उचित सम्मान नहीं मिल पाया।