सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 7:50 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 7:50 pm

भाजपा हिमाचल प्रदेश की सदस्यता अभियान 2024 कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय सुंदरनगर ने किया।

मंडी, इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई, उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, सांसद महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार और त्रिलोक कपूर विशेष रूम में उपस्थित रहे।

कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अभियान प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा और प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी अतिथिगण ने सदस्यता प्रतीक चिह्न एवं मिस्ड कॉल नंबर लॉच किया। कार्यशाला में 350 डेलीगेट्स ने भाग लिया जिन्हें सदस्यता अभियान से जुड़ी दो प्रस्तुतियों के माध्यम से अभियान की आगामी गतिविधियों से अवगत करवाया।