सबकी खबर , पैनी नज़र

June 29, 2026 1:27 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 29, 2026 1:27 am

भाजपा को मिल रहा है हिमाचल के लोगों का आशीर्वाद : जयराम ठाकुर

उपचुनाव में भाजपा जीतेगी सभी सीटें, कांग्रेस को लोगों ने नकारा

कार्टन पर जीएसटी दर घटाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हिमाचल प्रदेश के लोगों को पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। भाजपा प्रदेश में हो रहे सभी अप चुनावों को जीतेगी। प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 68 में से 61 सीटों पर पिछड़ गई। मुख्यमंत्री और ज़्यादातर मंत्री अपना हलका नहीं बचा पाए। ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश में कोई सरकार इतनी जल्दी अपनी लोकप्रियता खो दी हो। यह सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। किसानों, युवाओं, बागवानों के साथ धोखा किया। डेढ़ साल के कार्यकाल में प्रदेश के विकास को पूरी तरह ठप करके रखा। जनहित के मुद्दों की उपेक्षा की। चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान किया। तानाशाही और बदले की भावना से काम किया। नई संस्थानों को खोलने की बजाय पहले से खुले संस्थानों को बंद किया। आज तक प्रदेश में ऐसी सरकार नहीं देखी, जिसने विकास की और जनपेक्षाओं की पूर्ण उपेक्षा की। जयराम  ठाकुर ने जीएसटी काउंसिल द्वारा कार्टन पर जीएसटी घटाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि इससे बाग़वानों को बहुत राहत मिलेगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार हो रहे सभी विधानसभा उपचुनाव को भाजपा जीतेगी।प्रदेश के लोग इस सरकार के कारनामों से ऊब गए हैं और सरकार को सबक़ सिखाने की तैयारी बैठे हैं। आने वाले उपचुनाव में सरकार की हर तानाशाही एयर विकास विरोधी कामों का जवाब अपने वोट से देंगे। सरकार विकास के लिए होती हैं, अस्पताल स्कूल खोलने के लिए होती हैं। सड़क, पुल, बनाने के लिए होती हैं। लेकिन यह सरकार डेढ़ साल के कार्यकाल में सड़कों का मलबा भी नहीं उठा पाई है। आपदा के पीड़ितों को अभी तक राहत नहीं दे पाई हैं।  अब प्रदेश के लोग फिर से सरकार को सबक सिखायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार तानाशाही के लिए जानी जाती है। कांग्रेस ने इमरजेंसी थोप कर देश के इतिहास में एक काला अध्याय लिखा है। कल उसी काले अध्याय की बरसी है। उस दौर की यातना के बारे में देश के लोगों को जानना चाहिए।