सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 8, 2026 10:31 pm

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी के पिता का निधन

शिमला, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी के पिता लाला जगदीश चंद का शनिवार मध्य रात्रि निधन हो गया। 78 वर्षीय लाला जगदीश चंद पिछले कुछ समय से बीमार थे। टांडा मेडिकल में भी कुछ दिन तक उपचार करवाया। अभी हाल ही में दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुए थे। कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। मूलतः हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के पनसाई निवासी लाला जगदीश चंद वर्तमान में कांगू में ही रहते हैं। यहां उनका कारोबार है, जिसे उनके बेटे संदीप शर्मा चला रहे हैं। परिवार में उनके चार बेटियां, बेटा, पत्नी व माता हैं। घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे लाला जगदीश की शनिवार मध्य रात्रि अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसी बीच डॉक्टर को बुलाया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
लाला जगदीश चंद की पहचान एक कारोबारी से अधिक समाजसेवी के रूप में अधिक थी। वह दीन दुखियों की सेवा के लिए हमेशा जुटे रहते थे। उनके निधन पर नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, एच आरटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री व नादौन ब्लॉक समिति के अध्यक्ष कमल दत्त शर्मा समेत अन्य लोगों ने शोक जताया है।