सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 10, 2026 7:53 pm

भाजपा संगठनात्मक सुंदरनगर जिला कार्यालय का उद्घाटन भारतीय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 23 अक्तूबर, 2023 को करेगें।

मंडी, भाजपा प्रदेश डॉ राजीव बिंदल आज मंडी दौरे पर है उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुंदरनगर जिला का जिला कार्यालय बनकर तैयार हो चुका है, उस कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की इस नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 23 अक्तूबर, 2023 को नवमी तिथि के शुभदिन पर करेंगे। इस मौके पर जिला मण्डी एवं जिला सुंदरनगर भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, विधायक राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी, प्रकाश राणा, दीपराज कपूर, पूर्णचंद ठाकुर, दलीप ठाकुर, जिलाध्यक्ष सुंदरनगर हीरालाल, जिलाध्यक्ष मण्डी निहाल चंद शर्मा, प्रदेश सचिव डाॅ संजय ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, पंकज जम्वाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा सहित जिला एवं मण्डलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।