सबकी खबर , पैनी नज़र

August 18, 2026 1:28 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 18, 2026 1:28 am

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में आते दिखाई दे रहे हैं

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 05 दिसंबर 2022 भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में आते दिखाई दे रहे हैं और जिस प्रकार से चुनावी नतीजे आएंगे तो यह एग्जिट पोल भाजपा को एक प्रचंड बहुमत के आंकड़े तक ले जाने वाले साबित होंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा को एग्जिट पोल में 34 से लेकर 40 तक के आंकड़े दिए गए हैं और अगर यह एग्जिट पोल है तो चुनावी नतीजे सुनिश्चित है कि इससे ज्यादा ही आएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग के लिए काम किया है और धरातल पर रहकर जिस पार्टी ने काम किया है वह भारतीय जनता पार्टी है। हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने अच्छा काम किया है और जनता ने इस कार्य को समय-समय पर सरहाया भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लिया है और जिस प्रकार से महिलाओं ने मतदान किया है उससे यह पूरा तरह प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की एक प्रचंड सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की है, कांग्रेस के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं था और चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही थी। हिमाचल की जनता ने जिस प्रकार से मतदान किया है वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष है। कांग्रेस सपने देख ले पर सरकार तो भाजपा की ही बनेगी।